Farrukhabad news चूल्हे की चिंगारी से लगी आग गृहस्थी का सामान जलकर हुआ राख

IMG 20240527 WA01041

Farrukhabad news-आग उस समय भड़की जब बच्चों ने चूल्हे पर दूध गर्म करने के लिए रखा था

फर्रुखाबाद 27 मई 2024
आग लगने से तबाह हुई गृहस्थी की घटना जनपद के राजेपुर थाना अंतर्गत बसे गांव पट्टी दारापुर में घटित हुई । मिली जानकारी के अनुसार इस गांव के निवासी देवेंद्र पुत्र महाराम के झोपड़ी नुमा आवास में चूल्हे पर बच्चे आग जलाकर दूध गर्म कर रहे थे । चूल्हे में जल रही तेज आग से निकली चिंगारी झोपड़ी के फूस पर जा गिरी । भीषण गर्मी बढ़ी हुई तपन तथा तेज हवाओं के झोंकों के कारण चिंगारी शोला बन गई ।देखते ही देखते झोपड़ी से आग की लपटें आसमान की ओर उठने लगीं । बहुत अधिक मात्रा में निकलता धुँआ – तेज आग की लपटें देख कर पड़ोसी ग्रामीण मौके पर जमा हो गए । जैसे ही पता चला कि आग वाली झोपड़ी में कुछ बच्चे फंसे हुए हैं । लोगों ने किसी तरह झोपड़ी के अंदर से बच्चों को बाहर सुरक्षित निकाला और तुरंत मिट्टी तथा पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास करने लगे । लेकिन आग का विकराल रूप बहुत बढ़ चुका था। ग्रामीणों को आग बुझाने में कामयाबी नहीं मिली । इसके बाद कुछ दूरी पर पंपिंग सैट चलाकर आग बुझाई जा सकी । लेकिन तब तक सब कुछ जलकर राख की ढेरी में बदल चुका था । जिस समय आग लगी बताया गया कि उस वक्त देवेंद्र के घर पर बच्चों के सिवाय कोई और नहीं था । देवेंद्र अपने खेत में बोई गई मूंगफली की फसल की निराई कर रहे थे और उनकी पत्नी वहीं खेत पर देवेंद्र के लिए खाना देने गई हुई थी । सूने घर में बच्चे ही थे । बच्चों ने दूध गर्म करने का प्रयास किया । उसी समय चूल्हे की चिंगारी से आग लग गई । पीड़ित ने बताया कि उसके झोपड़ी नुमा आवास में रखा गेहूं – चावल – आटा – दाल – आलू तेल व मसाले जैसी खाने पीने की वस्तुएं एवं चारपाईयां बिस्तर . रजाई -गद्दे – टेबल फैन आदि सामान जलकर राख हो गया है । अग्निकांड की सूचना थाना पुलिस तथा लेखपाल को भी दे दी गई थी। एसडीएम रविंद्र सिंह ने कहा कि अग्निकांड से पीड़ित की हर संभव सहायता करने का प्रयास किया जाएगा l
रिपोर्टर = दीपक कुमार – फर्रुखाबाद

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes