KAIMGANJ NEWS अधिकारियों व कर्मचारियों पर आरोप लगा – भाकियू ने सौंपा ज्ञापन

Picsart 24 05 24 19 13 46 122

KAIMGANJ NEWS कायमगंज /फर्रुखाबाद24 मई024

भारतीय किसान यूनियन (श्रमिक जनशक्ति ) ने तहसील में प्रदर्शन करते हुए एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा । जिसमें कहा गया है कि थाना क्षेत्र कंपिल के गांव बिलहा का निवासी ( अनुसूचित जाति ) रामबरन बहुत ही गरीब आदमी है । जगह के संबंध में इसका एक वाद कायमगंज सिविल कोर्ट में विचाराधीन है । उसने अपनी निजी जगह पर दीवार खड़ी की थी । कोर्ट द्वारा यथास्थिति कायम रखने के आदेश के बावजूद भी उसके विपक्षी लोगों द्वारा स्थानीय पुलिस , तहसीलदार , हल्का लेखपाल की मिली भगत से दीवार को ध्वस्त करवा दिया गया । इतना ही नहीं इस गरीब आदमी को धमकी देकर कहा गया कि यदि तूने दोबारा दीवार बनाई तो तेरे लिए अच्छा नहीं होगा । प्रकरण की निष्पक्ष जांच के साथ ही किसान नेताओं ने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है । इसी के साथ किसान नेताओं ने कहा है कि ग्राम अल्लाहपुर निवासी विधवा पुष्पा देवी के खेत की मेड़बंदी आदेश हुए लगभग 10 महीने गुजर गए। लेकिन आज तक राजस्व निरीक्षकऔर लेखपाल कई बार अनुरोध करने के बावजूद भी मौके पर पैमाइश कर मेड़बंदी करने नहीं पहुंचे । इस संबंध में भाकियू ने स्पष्ट करते हुए कहा कि यह जिम्मेदार सरकारी कर्मचारी – विधवा की मेड़बंदी इसलिए नहीं कर रहे हैं । क्योंकि जिस खेत की मेड़बंदी आदेश हुआ है । उस पर एक खनन माफिया का कब्जा है । उसी के प्रभाव के कारण कानूनगो व लेखपाल मेडबंदी ना करके पीड़ित को लगातार गुमराह कर रहे हैं । भारतीय किसान यूनियन ने ज्ञापन के समय ही स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि यह दोनों प्रकरण गरीब और विधवा महिला से संबंधित हैं । इसलिए जल्द समुचित कार्यवाही कर समस्या का समाधान कराया जाए । यदि ऐसा नहीं हुआ – तो उनका संगठन तहसील परिसर में ही धरना प्रदर्शन को बाध्य होगा और इसकी सारी जिम्मेदारी तहसील प्रशासन की होगी । ज्ञापन अवसर पर संगठन के जिला अध्यक्ष साधभान झा -शिव शरण – अजय प्रताप सिंह -सूरजपाल – हरि शरण – रामबरन कौशल – राधा – पुष्पा देवी – रामवीर आदि पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।

व्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes