KAIMGANJ NEWS राशन डीलर द्वारा की जा रही घटतौली का हो रहा वीडियो तेजी से वायरल

latest news, Kaimganj News, Farrukhabad News, TOP FARRUKHABAD NEWS,LATEST FARRUKHABAD NEWS,

Kaimganj news- कार्ड धारक ने लगाया निर्धारित मात्रा से कम राशन देने का आरोप
कायमगंज / फर्रुखाबाद 21 मई2024
शासन द्वारा उचित गृहस्थी पात्र लाभार्थी कार्ड धारकों को प्रति महीने 5 किलो यूनिट के हिसाब से खाद्यान्न योजना के अंतर्गत राशन उपलब्ध कोटेदारों द्वारा कराए जाने की व्यवस्था है। वितरण के समय कार्ड धारकों की लगातार मिली शिकायतों के बाद शासन ने घटतौली रोकने के लिए ई वेइंग मशीन प्रत्येक राशन डीलर को उपलब्ध करा दी । बताया गया कि इस मशीन से राशन तौल में किसी प्रकार की गड़बड़ी की आशंका नहीं होगी । लेकिन गरीबों के निवालों को हजम करने की कोटेदार कोई न कोई तरकीब निकालकर शायद घटतौली करने से बाज नहीं आ रहे हैं । घटतौली का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है । वायरल वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है । हांलाकि इस वायरल वीडियो की * द एंड टाइम्स न्यूज* पुष्टि नहीं करता । लेकिन तेजी से वायरल वीडियो में स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि उपभोक्ता तथा डीलर के बीच राशन निर्धारित मात्रा से कम तौल कर दिए जाने को लेकर तीखी नोंकझोंक हो रही है । मिली जानकारी के अनुसार तहसील क्षेत्र कायमगंज के गांव कुइयां संत का यह मामला है । यहां के कोटेदार इंद्रपाल पुत्र गोकरन द्वारा कार्ड धारक को दिया गया राशन निर्धारित बजन से लगभग 2 से 3 किलो कम होने पर कार्ड धारक ने कड़ी आपत्ति जताते हुए कोटेदार पर आरोप लगाया और कहा कि जब उसने अपना राशन दूसरे कांटे पर तौला तो यह कम कैसे हुआ । इसी बात को लेकर कोटेदार और कार्ड धारक के बीच काफी गरमा गरम बहस हुई । लाभार्थी पात्र ने राशन लेने से इनकार करते हुए कोटेदार की शिकायत करने की बात कही है । अब देखना यह है कि तौल की नई व्यवस्था के बाद भी जब घटतौली नहीं रुक रही है । तो फिर प्रशासन तथा पूर्ति विभाग ऐसे कोटेदारों पर जो खुलेआम गरीबों के हकों पर डाका डाल रहे हैं । उनके विरुद्ध क्या कार्यवाही करता है? । साथ ही घटतौली रोकने के लिए कौन सा कारगर तरीका अपनाया जाएगा ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes