Kaimganj news अलग-अलग दुर्घटनाओं में चार घायल 2 की हालत गंभीर

Picsart 24 05 21 20 27 59 713

Kaimganj news कायमगंज /फर्रुखाबाद 21 मई 2024
जनपद कासगंज के थाना अमापुर के रानामऊ गांव निवासी शिवनारायन कंपिल क्षेत्र के गांव मेदपुर स्थित अपनी ससुराल से अपनी दस वर्षीय पुत्री अंशिका को लेने आए थे। जब पिता, पुत्री बाइक से वापस जा रहे थे तभी कंपिल क्षेत्र के गांव सिसईया नगला के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक चालक ने टक्कर मार दी । जिससे पिता, पुत्री दोनों घायल हो गए। 108 एम्बुलेंस की सहायता से दोनों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद अंशिका को गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। दूसरी घटना में में क्षेत्र के गांव गऊटोला निवासी मनोज को लालबाग रोड पर ट्रैक्टर चालक ने टक्कर मार दी । जिससे वह घायल हो गया। परिजन अस्पताल लाए। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद मनोज को लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं कंपिल निवासी धनदेवी को उनके ही घर के बाहर तेज रफ्तार बाइक चालक ने टक्कर मार दी । घायल महिला को उपचार के लिए परिजन कायमगंज नगर स्थित सरकारी अस्पताल लाए ।
=

साइकिल चोरी के आरोप में की मारपीट
कंपिल /कायमगंज 21 मई
थाना कंपिल क्षेत्र के गांव हरकरनपुर निवासी रामऔतार आम के बाग में रखवाली करता है। सोमवार रात उसका 16 वर्षीय पुत्र सोनू बाग से घर जा रहा था। रास्ते में गांव के तीन युवकों ने साइकिल चोरी का आरोप लगाकर उसे पकड़ लिया और अपने घर के दरवाजे पर ले गए। वहां किशोर की मारपीट करने लगे। सोनू की मां को पता चला तो वह मौके पर पहुंची और उसने विरोध किया । मां के विरोध करने पर आरोपियों ने महिला को भी गाली गलौज करते हुए मारने पीटने का प्रयास किया । पीड़ित ने मामले की तहरीर देकर पुलिस से आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की है ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes