KAIMGANJ NEWS स्कूली बच्चों को ले जा रही कार अनियंत्रित हो पेड़ से टकराई -कई बच्चे हुए घायल

latest news, Kaimganj News, Farrukhabad News, TOP FARRUKHABAD NEWS,LATEST FARRUKHABAD NEWS,

Kaimganj news कायमगंज / फर्रुखाबाद 21 मई 2024
स्कूली बच्चों को ले जा रही तेज रफ्तार कार सिवारा मार्ग पर स्थित गांव गौरखेड़ा के सामने अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई।इस दुर्घटना में कार के अंदर बैठे कई स्कूली छात्र घायल हो गए । घायल हुए बच्चों को उनके परिजनों ने सिवारा स्थित एक प्राइवेट चिकित्सक के यहां ले जाकर उपचार कराया । मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को सुवह सात बजे गांव शाहीपुर, रामनगर व गौरखेड़ा से एक दर्जन बच्चों को लेकर एक गाडी सिवारा मुकुट में संचालित स्कूल जा रही थी। बीच रास्ते में सिवारा से गौरखेड़ा मार्ग पर पेड़ों से टकरा गई। वाहन दो पेड़ों को तोड़ते हुए आगे जाकर रुक गया। चीखपुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बच्चों को बाहर निकाला। हादसे में गौरखेड़ा निवासी बालकराम दीक्षित की पुत्री जानवी के सिर में चोट आयी है। जबकि पूजा व डोली के पैर में चोटें आई है। तीनों बच्चों का सिवारा के एक निजी चिकित्स्क के यहां उपचार करवाया गया। दो अन्य बच्चे भी चुटहिल हो गए। घटना में गौरखेड़ा निवासी बालकराम के तीन बच्चे जख्मी हुए। जिनका परिजनों ने उपचार करवाया। बालकराम ने बताया कि स्कूल प्रबंध समिति का कोई भी सदस्य या शिक्षक मौके पर घायल हुए बच्चों को देखने तक नहीं आया । पेड़ से टकराने के बाद स्कूली वैन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है । मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कहा कि यह तो संयोग रहा की गाड़ी पलट कर सड़क के किनारे वाली खड्ड में जाकर नहीं पलटी । जिससे बहुत बड़ी अनहोनी टल गई l

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes