Kaimganj news-6 महीने में दूसरी बार एक ही घर से फिर हुई चोरी । पीड़ित गृह स्वामी उपचार के लिए परिवार सहित घटना के समय था दिल्ली में
कायमगंज / फर्रुखाबाद।
कस्बा कायमगंज के मोहल्ला कूकी खेल निवासी रेहाना बेगम अपने बीमार पति नन्हे खां का उपचार कराने के लिए परिवार सहित दिल्ली में थी । उनके मकान के मुख्य गेट का ताला तोड़कर चोर गत रात अंदर घुस आए । जहां उन्होंने दो कमरों के ताले तोड़े तथा घर में रखे – बक्सा – अलमारी बेड – किचन सभी को खंगाल कर अपनी करतूतों को अंजाम दिया ।
इनसेट : –
चोरों के चेहरे सीसीटीवी कैमरे में हुए कैद
कायमगंज ।
कस्बा के मोहल्ला कूकी खेल में चोरों ने जिस तरह बेखौफ हो चोरी की एक घटना को अंजाम दिया । वही दो जगह चोरी का असफल प्रयास किया । रेहाना का घर खंगालने के बाद इरशाद के घर से कुछ ना मिलने पर – जब चोर वहीं पड़ोस में शीलू पुत्र तैय्यब के घर पर पहुंचे । तो वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में तीनों चोरों के चेहरे कैद हो गए । जिन्हें फुटेज में साफ-साफ देखा जा रहा है । एक चोर के हाथ में अवैध तमंचा है तो दूसरे के हाथ में लोहे का राड -वहीं तीसरा एक बड़ा सा फैला अपने गले में लटकाए दिखाई दे रहा है ।
इनसैट : –
6 माह में रेहाना के घर दूसरी बार हुई चोरी .
कायमगंज
मोहल्ला कूकी खेल की निवासी रेहाना बेगम अपने बीमार पति का इलाज कराने के लिए दिल्ली में इस समय रह रही हैं । उनके बंद पड़े मकान से चोरों ने बीती रात चोरी की घटना को अंजाम दिया । जिसकी सूचना गृह स्वामी को दे दी गई है। चोरों द्वारा चोरी करके क्या-क्या चुराया गया – कितना नुकसान हुआ – इसकी सही जानकारी तो गृह स्वामी के आने के बाद ही हो सकेगी । किंतु बेखौफ चोर इससे 6 माह पहले भी रेहाना के घर में चोरी की घटना को अंजाम दे चुके हैं । यह दूसरी बार है कि फिर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया । पहले वाली घटना का आज तक पुलिस खुलासा नहीं कर पाई थी । तब तक पुलिस के लिए चोरी का पता लगाने लिए चोरों ने दूसरी चुनौती फिर दे डाली ।लोगों का कहना है कि जब पहले का ही पता नहीं चला तो अब इस घटना के खुलासा के बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता । हालांकि चोरों के चेहरे पड़ोसी मकान के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे में इस बार कैद हो चुके हैं l
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश
KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार
KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत
KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मेहराब शाह वलीह के उर्स में गूंजीं सूफियाना सदाएं, कव्वाली के जवाबी मुकाबले ने बांधा समां; सपा नेता अन्ने खान को पगड़ी बांधकर किया सम्मानित
KAIMGANJ NEWS –रायपुर खास में दो दिवसीय उर्स मुबारक अकीदत के साथ सम्पन्न, अमन-चैन और[...]
Jun