Farrukhabad news-लेखपाल से लेकर उच्च प्रशासनिक अधिकारियों तक ने नहीं सुनी अब तक विधवा की फरियाद
फर्रुखाबाद 8 मई 2024
यह दर्द भरी दास्तां थाना राजेपुर के गांव खंडोली निवासी विधवा महिला अशूसिंह चौहान पत्नी स्व० अरविंद सिंह चौहान की है । बताया गया कि अंशु सिंह की शादी वर्ष 2021 में थाना क्षेत्र कंपिल के गांव पहाड़पुर में हुई थीl पति के जीवित रहते उसका जीवन खुशियों से भरा थाl महिला ने इसी समय आरुषि नाम की एक बेटी को जन्म दिया । जीवन में सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था । इसी बीच नियत ने करवट ली तो असमय ही माह अगस्त वर्ष 2023 में महिला का पति छत्तीसगढ़ प्रांत में अपने प्राण गंवा बैठा । पति की मृत्यु के बाद महिला पर मुसीबत का पहाड़ जैसा टूट पड़ा । पति के वियोग में बेचारी के आंसू थम भी नहीं पाए थे । कि ससुराली जनों ने तेवर बदलने शुरू कर दिए । विधवा महिला का आरोप है कि उसके सास ससुर ने उसे बेरहमी से मारपीट कर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया । आंखों में आसूं लिए महिला ने कहा कि पति की मौत का सदमा तो वह झेल नहीं पा रही थी कि उसे ससुराल से ही निकाल कर भगा दिया । ऐसी हालत में बेचारी विधवा अपनी अवोध बच्ची को गोद में लिए अपने पिता के घर गांव खंडौली चली आयी । पिता के घर आने के बाद विधवा ने कृषक जीवन बीमा योजना के अंतर्गत आर्थिक सहायता प्राप्त करने के लिए डीएम फर्रुखाबाद के यहां प्रार्थना पत्र देकर अपनी फरियाद की । पीड़ित महिला का कहना है कि इस योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त करने के लिए उसकी जायज मांग पर भी लेखपाल से लेकर उच्च प्रशासनिक अधिकारियों तक, किसी ने भी उसकी सहायता नहीं की ।उसका कहना था कि वह इस काम के लिए अधिकारियों के दरबार में कई बार गुहार लगा चुकी है । लेकिन हर बार उसे निराशा ही हाथ लगी । शासन की नीति के अनुसार कृषक बीमा योजना का लाभ हर लाभार्थी को दिया जाना चाहिए। लेकिन पीड़ित अंशु चौहान का कहना है कि आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण उसे अपना तथा अपनी बच्ची का भरण पोषण करना तक मुश्किल हो रहा है । लेकिन उसकी फरियाद तक सुनने को कोई तैयार नहीं है। भले ही प्रदेश की लोकप्रिय सरकार लाख दावे करके यह कहे कि इस योजना का हर पात्र को लाभ दिया जा रहा है । लेकिन कर्मचारियों से लेकर अधिकारियों तक से छोटी सी बच्ची को गोद में लिए बेचारी अंशू फरियाद करते – करते परेशान हो चुकी – किन्तु उसकी समस्या का समाधान नहीं हुआ है।आगे इस प्रकरण का निदान होगा या नहीं फिलहाल कुछ भी कहना सभवः नहीं है । आर्थिक तंगी से परेशान विधवा महिला कह रही है कि उसके पिता की भी माली हालत ज्यादा अच्छी नहीं है । उधर ससुराली जनों ने भी उसे घर से बेदखल कर दिया है । अब उसके सामने संकट के सिवा कुछ भी नजर नहीं आ रहा है ।
रिपोर्टर = दीपक कुमार -फर्रुखाबाद
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जूडो के दांव-पेच में बेटियों ने मारी बाजी, मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में कायमगंज की छात्राओं का चयन
KAIMGANJ NEWS कायमगंज। शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान कायमगंज में जनपदीय जूडो प्रतियोगिता का शानदार आयोजन[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ट्रेन के पीछे दौड़ते-दौड़ते 73 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, पितौरा क्रॉसिंग के पास मिला शव
KAIMGANJ NEWS गोमती नगर एक्सप्रेस से परिजनों के साथ लखनऊ जा रहे थे रामदास गुप्ता,[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS वृद्धाश्रम में गूंजी खुशियों की फुहार, बुजुर्गों के बीच मनाया नितिन अग्रवाल का 45वां जन्मदिन
KAIMGANJ NEWS व्यापार संगठन ने 71 बुजुर्ग पुरुषों को कुर्ता-पायजामा और 30 महिलाओं को साड़ियां[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS स्वच्छ भारत मिशन को लगा ‘ग्रहण’: अफसरों की मेहरबानी से मौज काट रहा सफाईकर्मी, नालियां बजबजाईं, सड़कों पर गंदा पानी
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। सरकार भले ही गांवों को चमकाने के लिए पानी की तरह[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news फतेहगढ़ में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, घर-दुकान से 9 घरेलू सिलेंडर और रिफलर बरामद
Farrukhabad news रात में हुई छापेमारी से मचा हड़कंप, अभिलेख नहीं दिखा सके आरोपी; आवश्यक[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS प्रधानमंत्री आवास योजना पर उठे सवाल! कच्चे टीनशेड में गुजर रही जिंदगी, कई बार गुहार के बाद भी नहीं मिला गरीबों को पक्का आशियाना
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का उद्देश्य हर[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गंगा की लहरों के बीच ‘राहत का स्टीमर’ लेकर पहुंचे एसडीएम, बाढ़ में घिरे गांवों का लिया जायजा; बोले— हर हाल में प्रशासन आपके साथ
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। गंगा का बढ़ता जलस्तर कटरी क्षेत्र के ग्रामीणों की मुश्किलें लगातार[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news बाढ़ राहत शिविर में ‘हेल्थ अलर्ट’! सीएमओ खुद पहुंचे, डॉक्टरों की टीम और एम्बुलेंस 24 घंटे तैनात
Farrukhabad news डीएम के निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य विभाग एक्शन मोड में, संक्रामक रोगों पर[...]
Aug