KAIMGANJ NEWS-यहां आने वाले पैरामिलिट्री फोर्स को स्कूल परिसरों तथा अन्य सुविधाजनक स्थानों पर ठहरने की व्यवस्था की गई
-कायमगंज /फर्रुखाबाद 8 मई 2024
लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करने के लिए पैरामिलिट्री फोर्स का आना शुरू हो चुका है । उनके ठहरने की व्यवस्था स्कूल कॉलेज तथा अन्य सुविधाजनक स्थानों पर की जा रही है । जिन स्थानों पर बाहर से आए हुए फोर्स को कैंप करना है । उन स्थानों का पुलिस क्षेत्राधिकार सत्येंद्र कुमार सिंह तथा अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने निरीक्षण कर व्यवस्था देखी l
लोकसभा चुनाव के चर्तुथ चरण को सही ढंग से संपन्न करने के लिए स्थानीय पुलिस तथा प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है l 13 मई को यहां फर्रुखाबाद लोकसभा क्षेत्र में भी मतदान होना है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बाहर से फोर्स आना शुरू हो गया है। इसको लेकर तैयारियां चल रही है। फोर्स के ठहरने के लिए पीएन फाउन्डेशन, जीआईसी भटासा, रायपुर इंटर कालेज, विद्या मंदिर डिग्री कालेज, आदर्श इंटर कालेज पितौरा में व्यवस्था की गई है । बाहर से आए हुए फोर्स को ठहरने के लिए चयनित स्थान पर की जाने वाली व्यवस्थाओं के लिए क्या काम किया जाना है आज उसका निरीक्षण पुलिस क्षेत्राधिकार तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कायमगंज ने हर एक स्थल पर जाकर किया l प्राप्त जानकारी के अनुसार पीएन फाउन्डेशन में आईटीबीपी (भारत तिब्बत सीमा पुलिस) की अल्फा 36 के एसी संदीप तोमर, इंस्पेक्टर बीरबल के निर्देशन में 85 आईटीबीपी के जवान पहुंचे। जहां सीओ व इंस्पेक्टर ने एसी व उनकी टीम को बुकें भेंट कर स्वागत किया। वही मैस, शौचालय, बिजली, पानी आदि की व्यवस्था चेक की। सीओ ने बताया कि चुनाव के लिए बाहर से और फोर्स आएगा। इसको चिन्ह्रित किए गए स्थानों पर कैप लगाने की व्यवस्था की जायेगी ।
ब्योरो चीफ़ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जूडो के दांव-पेच में बेटियों ने मारी बाजी, मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में कायमगंज की छात्राओं का चयन
KAIMGANJ NEWS कायमगंज। शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान कायमगंज में जनपदीय जूडो प्रतियोगिता का शानदार आयोजन[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ट्रेन के पीछे दौड़ते-दौड़ते 73 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, पितौरा क्रॉसिंग के पास मिला शव
KAIMGANJ NEWS गोमती नगर एक्सप्रेस से परिजनों के साथ लखनऊ जा रहे थे रामदास गुप्ता,[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS वृद्धाश्रम में गूंजी खुशियों की फुहार, बुजुर्गों के बीच मनाया नितिन अग्रवाल का 45वां जन्मदिन
KAIMGANJ NEWS व्यापार संगठन ने 71 बुजुर्ग पुरुषों को कुर्ता-पायजामा और 30 महिलाओं को साड़ियां[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS स्वच्छ भारत मिशन को लगा ‘ग्रहण’: अफसरों की मेहरबानी से मौज काट रहा सफाईकर्मी, नालियां बजबजाईं, सड़कों पर गंदा पानी
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। सरकार भले ही गांवों को चमकाने के लिए पानी की तरह[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news फतेहगढ़ में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, घर-दुकान से 9 घरेलू सिलेंडर और रिफलर बरामद
Farrukhabad news रात में हुई छापेमारी से मचा हड़कंप, अभिलेख नहीं दिखा सके आरोपी; आवश्यक[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS प्रधानमंत्री आवास योजना पर उठे सवाल! कच्चे टीनशेड में गुजर रही जिंदगी, कई बार गुहार के बाद भी नहीं मिला गरीबों को पक्का आशियाना
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का उद्देश्य हर[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गंगा की लहरों के बीच ‘राहत का स्टीमर’ लेकर पहुंचे एसडीएम, बाढ़ में घिरे गांवों का लिया जायजा; बोले— हर हाल में प्रशासन आपके साथ
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। गंगा का बढ़ता जलस्तर कटरी क्षेत्र के ग्रामीणों की मुश्किलें लगातार[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news बाढ़ राहत शिविर में ‘हेल्थ अलर्ट’! सीएमओ खुद पहुंचे, डॉक्टरों की टीम और एम्बुलेंस 24 घंटे तैनात
Farrukhabad news डीएम के निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य विभाग एक्शन मोड में, संक्रामक रोगों पर[...]
Aug