Shamshabad news-खाना बनाते समय चूल्हे से निकली चिंगारी बनी आग का शोला – जल रहे घरों की आग को कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने बुझाया – तब तक सब कुछ हो चुका था तबाह
शमशाबाद / फर्रुखाबाद
शमशाबाद थाना क्षेत्र के गांव दादूपुर मजरा सुल्तानपुर खरेटा में आज गुरुवार वाले दिन घर में चूल्हे पर खाना बनाया जा रहा था । चूल्हे से निकली चिंगारी आग का शोला बनकर पड़ोस की झोपड़ी पर गिरी । जहां से शुरू हुई आग की विभीषिका ने दूसरे घरों को अपनी चपेट में लेकर वहां रखे घर गृहस्थी के हजारों रुपए कीमती सामान को जलाकर नष्ट कर दिया । अग्निकांड की भेंट चढ़कर एक कीमती भैंस भी मर गई । घटना के संबंध में बताया गया कि यहां के निवासी रामअवतार की पत्नी सुदामा देवी दोपहर के समय भोजन बना रही थी । अचानक चूल्हे से निकली चिंगारी झोपड़ी पर जा गिरी । जब तक कुछ समझ पाते – तब तक झोपड़ी धूँ – धूँ कर जलने लगी । तेज हवा के झोंकों ने आग को और प्रचंड कर दिया ।आग ने यहां के पड़ोस में रहने वाले राजवीर के घर को अपनी चपेट में ले लिया । उनकी झोपड़ी में बंधी 80 हजार रुपए कीमत की एक भैंस जल कर मर गई । आग की चपेट में आई राणा की झोपड़ी में रखा गृहस्थी का सारा सामान अनुमानित कीमत5 हजार रुपए जलकर नष्ट हो गया । वहीं राम अवतार की भी भैंस झुलस कर बेहाल हो गई । उनके पड़ोसी नारद मुनि की झोपड़ी में भरा लगभग 2000 रु० का भूसा जलकर तबाह हो गया । विकराल लपटें तथा उड़ता हुआ धुआं एवं मची चीख पुकार जैसा नजारा देखकर बहुत से ग्रामीण मौके पर पहुंचे । उन्होंने हैंड पाइप तथा ट्यूबवेल चालू कर मिट्टी पानी की बौछार करते हुए लगभग 1 घंटे से भी ज्यादा समय में कडी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया । लेकिन तब तक सब कुछ जलकर नष्ट हो चुका था । जिन लोगों के घर में रखा सामान मरी भैंस तथा झुलसा पशु जैसी स्थिति बनी । वे बेचारे अपनी तबाही का मंजर देखकर बेहद दुखी दिखाई दे रहे थे । मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सरनाम सिंह ने अग्निकांड की सूचना तहसील प्रशासन को दी । इसके बाद हल्का लेखपाल मौके पर पहुंचे । जहां उन्होने हुए नुकसान का आंकलन करने का प्रयास किया । लेखपाल का कहना था कि अग्निकांड की आंकलन रिपोर्ट सक्षम अधिकारियों को सौंप देंगे । सूचना मिलने पर शमशाबाद थाना अध्यक्ष बलराजभाटी भी पुलिस बल केसाथ मौके पर पहुंच गए थे । जहां उन्होंने आग लगने के कारण का पता लगाने का प्रयास किया । अग्नि पीड़ित परिवारों की महिलाएं इस बर्बादी पर आंसू बहती हुई अपनी गुजर-बसर के लिए प्रशासन से मुआवजे की गुहार लग रही थी ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct