KAIMGANJ NEWS-मृतक दिल्ली में रहकर करता था काम वहीं पड़ा बीमार -घर आने पर ले जाया गया था अस्पताल
कायमगंज / फर्रुखाबाद 21 अप्रैल 2024
थाना कंपिल क्षेत्र के गांव मेदपुर निवासी महेश चंद माथुर का 25 वर्षीय बेटा आकाश दिल्ली में रहकर मेहनत मजदूरी करता था ।शनिवार को उसने अपने घर पर पिता को फोन किया और कहा कि उसके पेट में बहुत तेज दर्द हो रहा है । तो उसके पिता महेश चंद्र ने कहा कि बेटा घर आ जाओ । यही पर डॉक्टर को दिखा देंगे। आकाश बस द्वारा शाम को अपने गांव मेदपुर आ गया । घर आकर दर्द से परेशान होने से वह विस्तर पर लेट गया। आज शाम को उसकी हालत बिगड़ गई ।आनन -फानन में इलाज के लिए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज में भर्ती कराया गया । जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर अमरेश ने आकाश को मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता महेश चन्द ने बताया कि उनकी पत्नी मोरश्री का इलाज 2 माह से एक निजी चिकित्सक के यहां चल रहा। उस समय महेश चंद अपनी पत्नी के साथ निजी अस्पताल में थे । बेटे की बीमारी की बात सुनकर चले आए । बताया गया कि आकाश की शादी अमेठी से पिछले साल फरवरी में राखी के साथ हुई थी । उसके एक माह की बेटी भी है । वही आकाश की मां मोरश्री पिता महेश चंद, व परिवार के अन्य लोगों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है। अस्पताल से मेमो कोतवाली के लिए भेज दिया गया है। मृतक के भरे – पूरे परिवार में5 भाई व 3 बहने हैं। सभी अपने भाई की मौत से वेहाल हो रहे हैं ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में149 अभ्यर्थियों को बॉटे गए नियुक्ति पत्र फर्रुखाबाद / फतेहगढ़
Farrukhabad news फर्रुखाबाद / फतेहगढ़ जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में बुधवार को एक गरिमामय[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS निजामुद्दीनपुर में युवक की मौत फंदा कसने से, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
KAIMGANJ NEWS कायमगंज कंपिल, फर्रुखाबाद। थाना क्षेत्र के गांव निजामुद्दीनपुर में 40 वर्षीय युवक आफताब[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हरी-भरी नीम पर चला ‘मुनाफे का आरा’! वन विभाग का शिकंजा, लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। पर्यावरण को चोट पहुंचाकर अवैध कमाई की कोशिश कर रहे लकड़ी[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 🔥 वर्दी पर दाग? आधी रात घर में धावा, जेवर-नकदी गायब — कोर्ट के आदेश पर पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज 🔥
KAIMGANJ NEWS क्रॉसर: “रक्षक बने भक्षक?” — बिना वारंट घर में घुसने, लूटपाट और फर्जी[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रील के चक्कर में गई जान! एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आया युवक, शादी की खुशियां बदलीं मातम में
KAIMGANJ NEWS 🔴 क्रॉसर: नरेला रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा | मोबाइल पर रील बनाते[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हत्या के बाद ‘कैदखाना’ बना गोदाम: 30 मवेशी तीन दिन भूखे-प्यासे तड़पे, खाकी ने दिखाया इंसानियत का चेहरा
KAIMGANJ NEWS 👉 “हत्यारे भागे, बेजुबान भुगते सजा — तीन दिन तक तड़पते रहे मवेशी”[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 🔥 हजरतपुर में ‘प्रतिमा’ पर टकराव: विवादित जमीन बनी तनाव का केंद्र, पुलिस ने संभाला मोर्चा 🔥
KAIMGANJ NEWS –बिना अनुमति रखी गई आंबेडकर प्रतिमा हटाई गई, कोतवाली के बाहर प्रदर्शन कायमगंज,[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में शिक्षा का परचम: सीबीएसई 10वीं में 100% रिजल्ट, शकुन्तला देवी स्कूल के छात्रों ने मारी बाज़ी
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। शहर के शिक्षा जगत से एक शानदार खबर सामने आई है।[...]
Apr