Shamshabad news- गेहूं की फसल जलकर हुई राख
शमशाबाद /फर्रुखाबाद .
हाई टेंशन विद्युत लाइन के तार ढीले होने के कारण आपस में टकरा गए । निकली चिंनगारी पास के खेत में खड़ी पकी गेहूं की फसल पर आग का शोला बनकर गिरी । तेज हवाओं के झोंकों ने जल रही आग को और अधिक भड़का दिया । जिससे देखते ही देखते हजारों रुपए की फसल जलकर नष्ट हो गई ।
मिली जानकारी के अनुसार शमशाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम फरीदपुर सैदबाड़ा निवासी जयशरण गंगवार के गांव से कुछ दूरी पर स्थित खेत में गेहूं की पकी हुई फसल तैयार खड़ी थी । इसी खेत में आज बुधवार शाम 4:00 बजे के करीब तेज हवाओं के चलने से हाई टेंशन लाइन के तार आपस मे टकरा गए । जिससे अचानक निकली चिंगारी गेहूं के खेत में गिर गई और गेहूं के खेत में आग लग गयी । देखते ही देखते फसल धूँ – धूँ कर जलने लगी।आसपास के खेतों में काम कर रहे किसानों ने जब देखा तो उनके पैरों के तले जमीन खिसक गई । किसानों ने सूचना गाँव में दी । ग्रामीणों का हुजूम मौके पर पहुंचा और लाठी डंडों तथा गन्ने की फसल तोड़कर आग बुझाने का प्रयास किया । कुछ लोगो ने नलकूप चलाकर आग बुझाने की कोशिश की । हवाएं तेज चल रही थी । काफी प्रयास किया जा रहा था । मगर आग बुझने का नाम नहीं ले रही थी । ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर जैसे के तैसे आग पर काबू पाया । बताते हैं कि ग्रामीण जयशरण गंगवार के खेत में खड़ी तीन बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई । वहीं ग्राम रजलामई निवासी प्रमोद गंगवार की भी लगभग 5 विश्वा गेहूं की फसल जल गई । इसके साथ ही पास में एक अन्य किसान अनूप गंगबार के खेत में भी चार विश्वा कटी पड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई । आग लगने की घटना के बाद पीडित किसान काफी परेशान हो विजली विभाग की लापरवाही को इसके लिए जिम्मेदार बता रहे थे । उनका कहना था कि समय से यदि लाइन के तार ठीक कर दिए गए होते तो आग नहीं लगती तार ढीले थे इसीलिए वे हवा के झोकों से आपस में टकराए । जिससे निकली चिंनगारी उनकी तबाही का कारण बन गई । घटना की सूचना ग्राम प्रधान द्वारा तहसील प्रशासन को दे दी गई है । किन्तु समाचार लिखे जाने तक मौके पर कोई जिम्मेदार , हुए नुकशान का आंकलन करने नहीं पहुंचा था ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सरकार की आमद मरहबा’ से गूंजी कायमगंज की गलियां: ईद मिलादुन्नबी पर निकला ऐतिहासिक जुलूस, फूलों की बारिश से महका शहर
KAIMGANJ NEWS –आकर्षक रोशनी से नहाया नगर, घोड़ों और बाइकों के काफिले के साथ उमड़ा[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी
KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश ने खोली नगर पालिका के विकास की पोल: चिलाका में सड़कों पर चला ‘सैलाब’, घरों में घुसा गंदा पानी; बाल्टी लेकर पानी उलीचते रहे लोग
KAIMGANJ NEWS लापरवाही का दंश: नई सड़क बनी पर नाली का निकास भूली पालिका, सफाई[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर
KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प
KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी
KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]
Aug