KAIMGANJ NEWS पूरी शिद्दत के साथ बड़ी संख्या में रोजदारों ने आज अता की जुमे की नमाज

Picsart 24 04 05 18 11 51 274

KAIMGANJ NEWS-रमजान पाक महीने में अलविदा जुमे की नमाज की क्यों और क्या है खासियत

फर्रुखाबाद 5 अप्रैल2024
अलविदा जुमे की नमाज आज, : – जानें रमजान का आखिरी जुम्मा क्यो है खास –
इस्मालिक धर्म में अलविदा जुमे की नमाज का विशेष महत्व है। अलविदा जुमा रमजान के पाक महीने के आखिरी जुमे (शुक्रवार) को कहा जाता है। आइए जानते हैं अलविदा जुमे का इस्लाम में क्या महत्व है।
जुमे का इस्लाम धर्म में विशेष महत्व है और रमजान के पाक महीने में जुमे की अहमियत और बढ़ जाती है। रमजान के आखिरी जुमा को अलविदा जुमा कहा जाता है। आज रमजान का आखिरी जुमा है। आइए जानते हैं इस्लाम में अलविदा जुमे को लेकर क्या मान्यताएं हैं।
*अलविदा जुमे का महत्व*
=ऐसी मान्यता है कि जो लोग हज की यात्रा के लिए नहीं जा पाते अगर वे इस जुमे के दिन पूरी शिद्दत और एहतराम के साथ नमाज अदा करें तो उन्हें हज यात्रा करने के बराबर सवाब मिलता है। अलविदा जुमे को अरबी में जमात-उल-विदा के नाम से जाना जाता है।
अलविदा जुमे की नमाज को लेकर मस्जिदों में एक अलग ही रौनक देखने को मिलती है। मस्जिदों में इसके लिए खास तैयारी की जाती है। सभी लोग नए वस्त्र पहनकर नमाज अदा करने के लिए जाते हैं। बच्चों से लेकर बूढ़ों तक सभी लोग इस दिन मस्जिदों में इबादत करते हैं। ऐसा कहा जाता है कि अलविदा जुमे में नमाज अदा कर लोग जो जायज दुआ मांगते हैं वह पूरी होती है। साथ ही अल्लाह की रहमत और बरकत मिलती है। साथ ही व्यक्ति को अपने गुनाहों की माफी मिलती है।
*अलविदा जुमे के बाद ईद का पर्व* अलविदा जुमे के बाद ईद का पर्व मनाया जाएगा। जिसे ईद-उल-फितर या मीठी ईद के नाम से जामा जाता है। ईद का पर्व इस्लामिक कैलेंडर के 10वें महीने शव्वाल की पहली तारीख को चांद देखने के बाद हर साल मनाया जाता है। इस महीने की पहले चांद वाली रात को ईद-उल-फितर का पर्व मनाया जाएगा।
=
*- पूरे जिले फर्रुखाबाद के साथ ही नगर कायमगंज में अता हुई जुमे की नमाज -*
इसी क्रम में आज कायमगंज शहर की जामा मस्जिद में हाफिज शाह नूर ने अलविदा के जुमे की नमाज पढ़ाई इस दौरान बडी संख्या में रोजदारों के अलावा बाकी अफरात भी मौजूद रहे । इसी तरह कायमगंज की तमाम मस्जिदों में अलविदा की नमाज पढ़ाई गई । आज कस्बा कंपिल – शमशाबाद – नवाबगंज तथा ग्रामीण क्षेत्र की हर मस्जिद में नमाज अता करने बालो की बडी संख्या में मौजूदगी नजर आई । हर जगह सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रशासन – पुलिस तथा एलआईयू सक्रिय रहा । लोगों की आस्था व आपसी सामंजस्य तथा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के चलते पुरसुकून महौल में अता हो गई जुमे नमाज । दौरान नमाज नमाजियों ने भाई चारा एवं मुल्क की सलामती के लिए दुआएं मांगी ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes