shamshabad news–फिसल कर गहरे पानी में डूबे युवक की हुई मौत समाचार

Picsart 24 03 30 20 27 17 743

Shamshabad news शमशाबाद / फर्रुखाबाद 30 मार्च 2024 शमशाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम ऊगरपुर निवासी 18 बर्षीय अरुण कुमार पुत्र धर्मेंद्र कुमार की उस समय दर्दनाक मौत हो गई । जब शनिवार की सुबह 7:00 बजे के करीब खेतों की तरफ जा रहा था । बताते हैं रास्ते में गुजरते समय पानी से भरे एक सोते के पास पैर फिसल गया ।जिससे युवक पानी में डूब गया और उसकी दर्दनाक मौत हो गई । घटना क्रम के अनुसार युवक अरुण कुमार शनिवार की सुबह खेतों की ओर रखवाली के लिए जा रहा था । पास में ही एक सोता है । जिसमे बाढ़ का पानी भरा हुआ था । सोते के निकट गुजरते समय अचानक पैर फिसल गया और युवक सोते के पानी में समा गया । बताते है उक्त रास्ते से जब अन्य राहगीरों का गुजरना हुआ तो कुछ लोगों ने चप्पल पड़ी देखी । चप्पल देख राहगीरों को संदेह हुआ और जब गौर से देखा तो युवक का शव पानी में तैर रहा था । इस घटना के बाद लोगों में हड़कंप मच गया । देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई ।युवक की पहचान के बाद सूचना परिवार के लोगों को दी गई । जिस पर परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे । युवक के शव को बाहर निकल गया । तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शमशाबाद लाया गया । जहां चिकित्सक अलीम अंसारी ने मृत घोषित कर दिया । उधर मृत घोषित किए जाने के बाद घर परिवार के लोगों में कोहराम मच गया । बताया गया कि युवक सात भाई-बहन थे ‘ और वह खुद बड़ा था । मेहनत मजदूरी के जरिए घर परिवार का भरण पोषण कर रहा था । घटना की सूचना शमसाबाद पुलिस को दी गई । जिस पर पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय फतेहगढ़ भिजवा दिया ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरकार की आमद मरहबा’ से गूंजी कायमगंज की गलियां: ईद मिलादुन्नबी पर निकला ऐतिहासिक जुलूस, फूलों की बारिश से महका शहर

KAIMGANJ NEWS –आकर्षक रोशनी से नहाया नगर, घोड़ों और बाइकों के काफिले के साथ उमड़ा[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes