KAIMGANJ NEWS–55 वर्षीय अधेड़ की ट्रेन से कटकर हुई मौत

Picsart 24 03 26 07 10 44 221

KAIMGANJ NEWS-मृतक निहायत गरीब था , थाना की रसोई में करता था काम

– परिवार में मृतक दो भाई थे, जिनमें उसका बड़ा भाई दिव्यांग है
कायमगंज / फर्रुखाबाद ।
कायमगंज चीनी मिल के निकट रेलवे ट्रैक के पास कांशीराम कॉलोनी निवासी 55 वर्षीय बबलू गुप्ता पुत्र मुंशीलाल गुप्ता का शव आज सवेरे तड़के कासगंज – कानपुर रेलवे ट्रैक की रेलवे स्टेशन कायमगंज से पश्चिम की ओर पॉल संख्या 169 के सामने ट्रैक पर क्षत – विक्षत अवस्था में पड़ा हुआ पाया गया । अभी तक यह ज्ञात नहीं हुआ है कि बबलू की मौत यहां से निकलने वाली किस ट्रेन से कटकर हुई है । मृतक बहुत ही गरीब परिवार का है । उसके परिवार में वह खुद तथा उसका बड़ा भाई कमलेश है । बड़ा भाई कमलेश दिव्यांग है । परिवार की गुजर बसर के लिए बबलू कोतवाली पुलिस रसोई में काम करता था । जहां से उसके परिवार की थोडी बहुत गुजर हो जाती थी । बबलू के बड़े भाई दिव्यांग कमलेश ने बताया कि शाम से रात 11:00 बजे तक बबलू कॉलोनी में ही था। इसके बाद वह कॉलोनी के ही रहने वाले चंदू पुत्र रामजीत के साथ कहीं चला गया । उसे पता नहीं इसके बाद वह लौटा या फिर नहीं लौटा । सवेरे ट्रेन से कटे हुए किसी व्यक्ति की खबर मिली तो मैंने मौके पर जाकर देखा । पता चला कि यह शव तो मेरे ही भाई का है । फिलहाल मृतक के भाई कमलेश ने किसी पर हत्या जैसे किसी कांड की शक जाहिर नहीं की है । उसका कहना है कि हम लोग गरीब हैं। हम लोगों की किसी से कोई रंजिश या ऐसी बुराई नहीं है । जिसकी अदावत में कोई मेरे भाई की हत्या जैसा जघन्य अपराध करने की सोचे । सूचना मिलते ही आरपीएफ के उप निरीक्षक ओम प्रकाश सिंह तथा पुलिस चौकी मंडी प्रभारी एस आई केके कश्यप घटना स्थल पर पहुंचे ।जहां उन्होंने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए मृतक बबलू के शव को कब्जे में ले लिया । तथा उसके भाई
से घटना के संबंध में जानकारी कर शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय फतेहगढ़ भिजवा दिया । शव को लोडर से पुलिस ने रवाना किया ।तो उसी समय कांशीराम कॉलोनी निवासी काफी लोगों ने आपस में चंदा एकत्र कर कहा कि यह बेचारे बहुत गरीब हैं ।पोस्टमार्टम के बाद हम लोग रीति रिवाज के अनुसार वहीं फतेहगढ़ में ही गंगा तट पर बबलू का दाह संस्कार कर देंगे ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes