Lucknow news–साभार : –
लखनऊ ( द एण्ड टाइम्स न्यूज )
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से देहरादून के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलना मगलवार से शुरू हो चुका है । आईआरसीटी पर बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। वंदे भारत का यात्री बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वंदे भारत का संचालन शुरू होते ही चेयर कार और एग्जक्यूटिव चेयर कार में वेटिंग देखी जा रही है। वंदे भारत सोमवार को छोड़कर हफ्ते में छह दिन चलेगी।
लखनऊ से देहरादून की 545 किलोमीटर की दूरी वंदे भारत 8:20 घंटे में पूरा करेगी। वंदे भारत सुबह 5:15 बजे लखनऊ से रवाना होगी।बरेली, मुरादाबाद, हरिद्वार जंक्शन पर ठहराव लेते हुए देहरादून दोपहर 13:35 बजे पहुंचेगी।वापसी में वंदे भारत (22546) दोपहर 14:25 पर देहरादून से रवाना होगी और रात 22:40 बजे लखनऊ पहुंचेगी।लखनऊ से होकर देहरादून जाने वाली वाराणसी-देहरादून एक्सप्रेस, कुंभ एक्सप्रेस, जनता एक्सप्रेस, उपासना एक्सप्रेस जैसी दूसरी ट्रेनें जहां लखनऊ से देहरादून तक का सफर तय करने में 11 से 14 घंटे का समय लेती हैं, वहीं वंदे भारत 08:20 में यह दूरी तय करेगी।
लखनऊ से देहरादून तक का चेयर कार का किराया 1415 रुपये निर्धारित किया गया है।वहीं एग्जक्यूटिव क्लास का किराया 2610 रुपये है।आईआरसीटीसी वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक देहरादून से लखनऊ तक का चेयरकार का किराया 1480 रुपये जबकि एग्जक्यूटिव क्लास का किराया 2715 रुपये है।
लखनऊ-देहरादून वंदेभारत एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 22545) लखनऊ से सुबह 5:15 बजे रवाना होने के बाद सुबह 8:33 बजे बरेली स्टेशन पहुंचेगी।बरेली से 8:33 से आगे के लिए प्रस्थान करेगी।सुबह 9:52 मुरादाबाज पहुंचेगी। मुरादाबाद से 9:57 बजे प्रस्थान करेगी।हरिद्वार जंक्शन दोपहर 12:10 बजे पहुंचेगी और 12:15 पर यहां से अंतिम ठहराव देहरादून के लिए रवाना हो जाएगी।दोपहर 13:35 बजे देहरादून पहुंचेगी। वापसी में देहरादून से (ट्रेन नंबर 22546) दोपहर 14:25 पर लखनऊ के लिए रवाना होगी।हरिद्वार 15:26 पर पहुंचेगी। फिर यहां से 5 मिनट के ठहराव के बाद 15:31 पर मुरादाबाद के लिए रवाना होगी। 17:40 बजे मुरादाबाद पहुंचेगी और 17:45 पर बरेली के लिए रवाना होगी।बरेली स्टेशन पर यह शाम 19:03 बजे पहुंचेगी और 19:05 पर लखनऊ के लिए रवाना होगी।लखनऊ स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस रात 10:40 बजे पहुंचेगी।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश
KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS बरसते बादलों के बीच गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरिया’, कायमगंज में 36 से ज्यादा प्रतिमाओं का भू-विसर्जन; 15 फीट ऊंची मटकियां फोड़ युवाओं ने दिखाया दम
KAIMGANJ NEWS –रिमझिम फुहारों के बीच अबीर-गुलाल से सराबोर हुईं सड़कें, नम आंखों से बप्पा[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था
Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेतों में घात लगाए बैठे ‘काल’ से बाल-बाल बचे दो नौनिहाल: कहीं जहरीले कीड़े का हमला, तो कहीं सांप ने डसा; सीएचसी में मचा हड़कंप
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम
KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत
Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]
Sep
NOIDA UTTAR PRADESH
Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत
Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज
KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]
Sep