Shahjahanpur news–उत्तर प्रदेश के जनपद शाहजहांपुर में होती है अनोखी होली ,निकलता है लाट साहब जुलूस, वही दूसरे संप्रदाय के धार्मिक स्थलों की विशेष रूप से ढक कर की जाती है सुरक्षा

Picsart 24 03 24 19 01 09 191

Shahjahanpur news-आखिर क्यों किया जाता है ऐसा और इस परंपरा का क्या है महत्व आओ इसे समझने का करें प्रयास

साभार : –
शाहजहांपुर / उ० प्र० ( द एण्ड टाइम्स न्यूज )
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में खेली जाने वाली अनोखी होली विश्वविख्यात है।होली के दिन लाट साहब का जुलूस निकलता है।जुलूस में भारी संख्या में लोग शामिल होते हैं।जुलूस के आगे चल रहे भैंसा गाड़ी पर बैठे लाट साहब का स्वागत जूतों और झाड़ुओं से किया जाता है।यहां जुलूस से पहले मुस्लिम धार्मिक स्थलों को ढक दिया जाता है।होली के दिन शाहजहांपुर में लाट साहब के दो जुलूस निकलते हैं। पहला चौक क्षेत्र से और दूसरा सरायकाइयां से निकलता है।
शाहजहांपुर की होली बेहद ही संवेदनशील मानी जाती है।यहां लाट साहब के निकलने वाले जुलूस को लेकर प्रशासन एक महीने पहले से तैयारी शुरू कर देता है।शाहजहांपुर में 1857 से होली के दिन लाट साहब का जुलूस निकलता है।यहां होली के दिन अंग्रेजों के प्रति अपना गुस्सा जाहिर करने के लिए लाट साहब बने शख्स का जूते और झाड़ूओं से जगह जगह स्वागत किया जाता है।
बड़े लाट साहब के जुलूस के मार्ग में पड़ने वाले मुस्लिम धार्मिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। यहां धार्मिक स्थलों के बाहर बैरिकेटिंग करने के अलावा इन धार्मिक स्थलों को तिरपाल से ढक दिया गया है ताकि कोई हुड़दंगी धार्मिक स्थलों के ऊपर रंग ना डाल दें।इतना ही नहीं धार्मिक स्थलों की निगरानी ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी कैमरा से की जा रही है। धार्मिक स्थलों की सुरक्षा के लिए जाली भी लगाई गई है।

बड़े लाट साहब का जुलूस चौक क्षेत्र स्थित फूलमती माता के मंदिर में पूजा अर्चना के बाद ही निकलता है।यह जुलूस चौक कोतवाली भी पहुंचता है।लाट साहब कोतवाल से साल भर का क्राइम रिकॉर्ड मांगते हैं। इसके बाद कोतवाल लाट साहब को खुश करने के लिए उपहार भेंट करते हैं।उसके बाद जुलूस नगर के कई क्षेत्रों से निकलने के बाद सदर बाजार क्षेत्र स्थित बाबा विश्वनाथ मंदिर पहुंचता है।यहां जुलूस का समापन होता है।

*प्रशासनिक अधिकारियों को सिखाया जाता है जुलूस प्रबंधन*
शाहजहांपुर में होली के मौके पर निकलने वाला यह लाट साहब का जुलूस विश्व विख्यात है। देश के प्रशासनिक सेवा में चयनित अधिकारियों को दी जाने वाली ट्रेनिंग में तीन जुलूस का मैनेजमेंट सिखाया जाता है।उसमें से एक है शाहजहांपुर में निकाला जाने वाला लाट साहब का जुलूस है। जुलुस का बेहतर प्रबंधन कैसे किया जाए यह प्रशासनिक सेवा में चयनित अधिकारियों को सिखाया जाता है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes