KAIMGANJ NEWS –अपमिश्रित अवैध देसी कच्ची शराब सप्लायरों ने शराब पहुंचाने का निकाला अनोखा तरीका

IMG 20240319 WA0125

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज / फर्रुखाबाद 24 मार्च 2024
होली त्यौहार तथा लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के कारण शराब की खपत लगातार बढ़ती जा रही है । ऐसे में शराब बिक्री करने वालों को मुनाफा कमाने का मौका भी मिला है । यह बात अलग है कि कई जगह दबिश देकर पुलिस ने धधकतीं अवैध शराब की भट्टियां नष्ट कर लहन जप्त कर ‘ उसे भी नष्ट कर दिया । वहीं तैयार मिली सैकड़ो लीटर कच्ची शराब को कब्जे में लेकर गिरफ्त में आए आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही भी की है । लेकिन इस सब के बावजूद भी अवैध शराब कारोबार का धंधा किसी न किसी रूप में चालू है । शराब ले जाते समय मुखबिर की सूचना मिलने पर सप्लायर पुलिस हिरासत में पहुंच जाता है । अब इससे बचकर शराब बेचने का तथा उसे ठिकाने तक पहुंचाने का एक नया तरीका इन लोगों ने खोज निकाला है । उसके अनुसार बताया जा रहा है कि अवैध कच्ची देसी शराब को प्लास्टिक के ब्लेडरों कथा पाउचों में भरकर ठिकाने तक पहुंचाने के लिए कारोबारी सब्जी विक्रेता या दूसरी वस्तुओं के फुटकर विक्रेता बनने का नाटक करते हैं । तैयार किए गए पॉलिथीन पाऊचों को सब्जी के नीचे रखकर सब्जी बेचने के बहाने निर्धारित जगह तक पहुंचाने लगे हैं । ऐसा करने से गश्ती पुलिस को शक नहीं होता है’ कि यह शराब बेचने जा रहा है ।पुलिस समझती है कि यह तो सब्जी विक्रेता है । गरीब आदमी है । सब्जी बेचकर अपना पेट पालता होगा और इसी भ्रम का फायदा उठाकर चालक शराब सप्लायर अपने काम को बड़े आराम से अंजाम देने लगे हैं ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ग्रीष्मावकाश की खुशी में बच्चों ने दिया हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

KAIMGANJ NEWS -स्कूल परिसर में पौधों को सींचा, स्वच्छता अभियान चलाकर बच्चों ने निभाई प्रकृति[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज मंडी अग्निकांड पर व्यापारियों का हल्लाबोल

KAIMGANJ NEWS जली दुकानों का मुआवजा दो, कायमगंज में स्थायी फायर ब्रिगेड तैनात करो” डीएम[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS वेतन भुगतान को लेकर संविदा कर्मचारियों का प्रदर्शन, कार्य बहिष्कार की चेतावनी

KAIMGANJ NEWS सुरक्षा उपकरण, अतिरिक्त कार्य के भुगतान और कर्मचारियों की कमी का मुद्दा भी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज बाजार में बिक रहा ‘जहर’

KAIMGANJ NEWS रियल जूस में निकला कीचड़ जैसा काला कचरा, युवक की बिगड़ी तबीयत –[...]

UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news पंचायत चुनाव टलने की अटकलों से सियासी सरगर्मी तेज

Uttar Pradesh news- प्रधानों-प्रमुखों का कार्यकाल बढ़ाने की तैयारी! पंचायत चुनाव विधानसभा चुनाव के बाद[...]

UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news समझें हाल बदलते मौसम का : – नवतपा 2026 : , क्या है इसका महत्व, क्यों बढ़ती है गर्मी और क्या रखें सावधानी

Uttar Pradesh news फर्रुखाबाद / उत्तर प्रदेश ” द एंड टाइम्स न्यूज ” भारत की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मंडी अग्निकांड पर भड़का व्यापार मंडल, 32 लाख के नुकसान पर मुआवजे की मांग

KAIMGANJ NEWS तहसील पहुंचे व्यापारी नेता, बोले— “पीड़ित व्यापारियों को तुरंत राहत दे सरकार” कायमगंज,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मंडी में आधी रात भड़की आग, लाखों की संपत्ति राख

KAIMGANJ NEWS तेज हवाओं ने बढ़ाई तबाही, फल व्यापारियों की दुकानें जलकर खाक — व्यापारियों[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes