FARRUKHABAD NEWS –होली त्यौहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन व पुलिस हुआ सक्रिय

IMG 20240319 WA0125

FARRUKHABAD NEWS –फर्रुखाबाद 24 मार्च 2024
सनातन धर्मालंबियों का होली एक पवित्र त्यौहार है । होली पर लोग आपसी सामंजस्य सहयोग तथा एकता का परिचय देते हुए एक दूसरे को गले मिल होली की शुभकामनाएं देते हैं । यह एक ऐसा त्यौहार है जो भूले बिछडों को आपस में मिलता है । साथ ही समाज में जहां थोड़ा बहुत वैमनस्य या झगड़े से मनमुटाव पैदा हो जाता है । इस त्यौहार पर एक दूसरे से मिलकर सभी मतभेद भुलाकर लोग आपस में फिर हिल मिलकर रहने के लिए तैयार हो जाते हैं । ऐसे पावन त्योहार पर भी कुछ अराजकतत्व अपनी गतिविधियों से फालतू के झगड़ा पैदा कर देते हैं । ऐसे ही अराजक तत्वों तथा हुडदंगियों साथ ही बिना सहमति के अपने या दूसरे संप्रदाय के किसी भी व्यक्ति – पुरुष अथवा महिला पर रंग डालकर माहौल को खराब करने का प्रयास करते हैं । शासन ने ऐसा
कुछ भी करने वालों के विरुद्ध निगरानी के साथ ही कठोर कार्रवाई की भी प्रशासन को अनुमति प्रदान की है । इसीलिए प्रशासन तथा पुलिस होली त्यौहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सक्रिय नजर आने लगे हैं ।जनपद के लगभग हर थाने की पुलिस के कर्मी अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों को शांतिपूर्ण ढंग से होली का त्यौहार मनाने की सलाह दे रहे हैं । साथ ही पुलिस कर्मियों का कहना है कि यदि कोई हुडदंगी कहीं पर भी किसी भी तरह की अराजकता फैलाने की कोशिश करता हुआ दिखाई दे अथवा पाया जाए ।तो पहले आप सभी लोग उसे समझा बुझाकर शांत कर दें । यदि नहीं मानता है तो बिना समय गवाए पुलिस को सूचित करें । विश्वास दिलाते हुए पुलिस का कहना है कि सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंचकर ऐसे व्यक्ति को हिरासत में ले लिया जाएगा । जो कानून के विरुद्ध कार्य करता हुआ मिलेगा । उसे गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं में निरुद्ध करते हुए कार्यवाही भी की जाएगी । फिलहाल पुलिस तथा प्रशासन की तत्परता को देखते हुए इस बार पहले की तरह अब तक कहीं भी हुडदंग दिखाई अथवा होता हुआ सुनने में नहीं आया है ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes