Navabganj newsबदमाशों ने गन पॉइंट पर महिला को बंधक बना नकदी तथा जेवरात किए पार

latest news, Kaimganj News, Farrukhabad News, TOP FARRUKHABAD NEWS,LATEST FARRUKHABAD NEWS,

Navabganj news- बदमाशों की संख्या चार बतायी जा रही है । इनमें एक महिला बदमाश के शामिल होने की बात भी सामने आ रही है –
– अपर पुलिस अधीक्षक ने मामले का जल्द खुलासा करने का थाना पुलिस को दिया निर्देश
नवाबगंज / फर्रुखाबाद 23 मार्च 2024
बदमाशों द्वारा कानून व्यवस्था को सीधी चुनौती देते हुए इस सनसनी घटना को थाना नवाबगंज परिसर से थोड़ी ही दूर पर बसे गांव बरतल में अंजाम दिया गया।
गृह स्वामी राधा देवी पत्नी स्व० मुरलीधर सक्सेना ने बताया कि रात वह अपने घर के अंदर बाले वरामदे में लेटी थी । जबकि उसका एक बेटा रजनेश व उसकी पत्नी छत बाले कमरे में एवं संजय उर्फ संजेश की पत्नी घर में नीचे वाले कमरे में लेटे थे। पीडिता के अनुसार रात लगभग 12 से ०1 बजे असलाहधारी घर में घुस आए । लुटेरों में एक महिला तथा तीन और कुल चार थे । तीन बदमाशों ने राधादेवी को सोते समय ही दबोच कर तंमचे सटाकर भयभीत कर कब्जे में ले लिया । गृह स्वामी महिला ने बताया कि बदमाशों ने कमरे में जाकर बक्सा का ताला तोड कर उसमें रखे 15 हजार रुपये नकद – दो पायल चांदी की – एक चांदी की करधनी – बेसर सोने की – सोने का पैंडिल – झुमकी व सोने की अंगूठी लूट ली । राधादेवी ने लुटेरों से बचकर भागने की कोशिश भी की किन्तु उसे फिर गन प्वांइट पर धमकाकर बंधक बनाकर हाथ पांव बाधकर वही मुंह बंद कर ऊपर से एक रस्सी से कस कर बरामदे में ही डाला और शराब के वह पऊआ जिसका ठक्कन राधादेवी से ही वे बांधने से पहले जवरिया खुलवा चुके थे । शराव पीकर आराम से घर से बाहर निकल गए । रात भर बंधी पडी कराहती रही राधादेवी की कराहने की आवाज सुन कर पडोसी पहंचे उन्होने महिला को रस्सी खोल कर छुडाया । घटना की रजनेश सक्सेना ने लिखित तहरीर थाना पुलिस को देकर बताया कि घटना को अंजाम देने वाले चार बदमाशों में एक महिला बदमाश भी थी । सूचना पाकर पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल की – वहीं मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक तथा सी ओ ने पीडित परिवार को ढांढस बंधाते हुए थाना प्रभारी आमोदकुमार सिंह को सख्त निर्देश दे जल्द खुलासा करने के लिए कहा है ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes