FARRUKHABAD NEWS –पीआरबी कर्मियों ने ब्लास्ट होने से पहले ही गैस सिलेंडर में लगी आग पर पाया काबू

Picsart 24 03 23 15 39 05 046

FARRUKHABAD NEWS –फतेहगढ़ / फर्रुखाबाद 23 मार्च 2024

कभी-कभी कुछ पुलिस कर्मियों का काम पुलिस विभाग को सीना चौड़ा करने का अवसर भी देता है । खाकी के अच्छे काम से एक और जहां जनता को राहत मिलती है । वही विभाग भी ऐसे पुलिस कर्मियों पर फक्र महसूस करता है । आज जैसे ही एलपीजी सिलेंडर में आग लगने की सूचना पीआरबी 2674 के पुलिस कर्मियों को मिली उन्होंने बिना समय गमाए तुरंत मौके पर पहुंचकर ब्लास्ट होने से पहले ही कुशलता पूर्वक आग की लपटें छोड़ रहे सिलेंडर को उठाकर सुरक्षित स्थान पर फेंका और बहुत फुर्ती के साथ आग पर काबू पा लियाl पीआरवी -2674 को सूचना मिली कि थाना राजेपुर क्षेत्र के गांव बहादुरपुर निवासी धीरसिंह पुत्र जयराम के यहां प्रयोग में लाए जाने वाले एलपीजी गैस सिलेंडर में आग लग गई है । कुछ भी संभावित खतरा हो सकता है। पीआरवी कर्मियों द्वारा LPG सिलेण्डर में ब्लास्ट होने के खतरे के कारण बिना फायर ब्रिगेड का इंतजार किये खुद जान जोखिम में डालकर सिलेण्डर की आग को मौके पर पहुंचकर बुझा दिया l
पीआरवी यूपी-32-डीजी-2674 कर्मियों की टीम . जिसमें शामिल उ0नि0 संतोष कुमार. आ0 राहुल कुमार. आ0 चालक श्याम सिंह द्वारा किए गए साहसपूर्ण कार्य की आम आदमी प्रशंसा कर रहा है। लोगों का कहना है कि यदि फायर ब्रिगेड का यह पुलिसकर्मी इंतजार करते और जब तक दमकल टीम मौके पर पहुंचती । तब तक कोई भी अनहोनी घटना ब्लास्ट होने से हो सकती थी । लेकिन बिना समय गमाए जान की परवाह न करके तत्परता से इस टीम ने हादसे को होने से बचा लिया l

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes