Kaimganj news –आदर्श बूथ पर बीएलओ का मिला गलत अंकित मोबाइल नंबर

IMG 20240322 WA0117

Kaimgànj news- निरीक्षण कर्ता ने नाराजगी व्यक्त कर दिया पुनः सही ढंग से मो० नं० अंकित कराने का निर्देश

कायमगंज /फर्रुखाबाद 22 मार्च 2024
लोकसभा चुनाव 2024 का आगाज होते ही सारी व्यवस्थाएं सही करने के लिए प्रशासन व्यस्त दिखाई दे रहा है । निर्वाचन कार्यालय से लेकर बूथों तक के कार्य की लगातार समीक्षा और निगरानी की जा रही है । इसी क्रम में जिलाधिकारी डॉ० बीके सिंह तथा पुलिस अधीक्षक विकास कुमार तक बूथ स्तर की व्यवस्थाएं जांचने परखने के लिए जनपद का दौरा कर रहे हैं । साथ ही अधीनस्थ अधिकारियों को भी बूथों की व्यवस्था देखने के लिए निर्देशित किया जा चुका है। व्यवस्था सही करने के जारी निर्देशों के अनुसार आज तहसील कायमगंज के
नायब तहसीलदार सृजन कुमार ने प्रा० वि० मदारपुर का औचक निरीक्षण किया । यहां पहुंच कर उन्होंने बूथ स्तर की सारी व्यवस्थाएं देखी । नायब तहसीलदार को -बूथ पटल पर अंकित बीएलओ का मोबाइल नंबर गलत मिला । इस पर उन्होंने बीएलओ की क्लास लेते हुए जमकर फटकार लगाई । इस गलती को सुधारने का निर्देश दे पुनः तत्काल सही नम्बर अंकित कराने के लिए कहा । सफाई देते हुए बीएलओ समोद कुमार ने बताया कि भूलवश घर का मोबाइल नंबर अंकित हो गया है। जल्द सुधार कर ठीक करा दूंगा । आज दिन के बारह बजे स्कूल पहुंचे नायब तहसीलदार ने बूथ संख्या 111 के साथ स्कूल में चल रही वार्षिक परीक्षा का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय बच्चों को भोजन परोसा जा रहा था। उन्होंने सुसज्जित रसोईघर में पहुंच कर रसोईयों से एमडीएम की जानकारी की। भोजन में मीनू के अनुसार तहरी बनी थी । जिसमें चावल,आलू, मटर, टमाटर, फूलगोभी, गाजर,हरी मिर्च,हरा धनियां डाल कर स्वादिष्ट तहरी के साथ ही साथ सलाद में मूली, गाजर, चुकंदर बच्चों को परोसा जा रहा था। भोजन की गुणवत्ता और सभी मूलभूत सुविधाओं से सुसज्जित बूथ देखकर नायब तहसीलदार ने प्रधानाध्यापक राजकिशोर शुक्ल की प्रशंसा करते हुए बताया कि उपजिलाधिकारी यदुवंश कुमार ने इस मदारपुर स्कूल में स्थित बूथ को आदर्श बूथ की श्रेणी में रखा है। इसलिए पूरी सावधानी के साथ बूथ स्तर पर ध्यान रखा जाए ।निरीक्षण के समय विद्यालय का समस्त स्टाफ ड्यूटी पर उपस्थित था ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes