KAIMGANJ NEWS –आवंटित पट्टा भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के विरुद्ध हुआ मुकदमा कायम

Picsart 24 03 22 21 53 15 230

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज / फर्रुखाबाद 22 मार्च 2024

आवंटित पट्टे वाली जमीन पर दबंगों द्वारा अवैध कब्जा किए जाने का मामला कंपिल थाना क्षेत्र के गांव शाहीपुर का है । इस प्रकरण में शाहीपुर निवासी बृजेश चंद्र ने अभी लगभग दो दिन पहले ही अवैध कब्जा करने वालों के विरुद्ध शिकायत कर आवंटित भूमि को कब्जा मुक्त करने की गुहार लगाई थी । उस समय मौके पर पहुंचे उप जिलाधिकारी – पुलिस क्षेत्राधिकार तथा संबंधित राजस्व टीम एवं थाना पुलिस ने जमीन की पैमाइश के बाद 10 बीघा में से एक बीघा पर किए गए अवैध कब्जे को हटवा कर भविष्य में अवैध कब्जा ना करने की चेतावनी भी दे दी थी । बता दें कि इससे पहले भी राजस्व टीम द्वारा इसी भूखंड को कब्जा मुक्त कराया जा चुका था । किंतु फिर भी इस पर अवैध कब्जा करने वाले लोग कब्जा करने से बाज नहीं आ रहे थे । जब दोबारा कब्जे की कोशिश हुई तो प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर समस्या का निराकरण कर दिया । किंतु फिर एक बार अवैध कब्जा कर लिया गया । अवैध कब्जा करने वालों के विरुद्ध इसी गांव के ब्रजेश चंद्र ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि करीब चालीस बर्ष पहले उनके बाबा पुन्नी को दस बीघा पट्टे की जमीन मिली थी ।, जिसमें नौ बीघा जमीन पर उसका कब्जा है। एक बीघा जमीन पर गांव के कुछ लोग झोपडी डालकर कब्जा किए हुए हैं। तीन दिन पहले गांव के धर्मपाल, रामरतन व ग्रीशचंद्र कुछ हिस्से की जमीन पर निर्माण कार्य कर कब्जा करने लगे। विरोध करने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। प्रशासनिक सक्रियता को देखते हुए पीडित द्वारा मिली तहरीर के आधार पर थाना पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही के लिए जांच करने की बात कही है l

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes