Kaimganj news –कायमगंज / फर्रुखाबाद 21 मार्च 2024
कोतवाली कायमगंज के तराई क्षेत्र में बसे गांव औजन नगला निवासी 28 वर्षीय दिव्यांग कश्मीर सिंह राजपूत पुत्र राधेश्याम ने अपने घर के सामने पास में ही खड़े बेर के पेड़ की शाख पर गमछा
डालकर फांसी का फंदा अपने गले में डाल लिया । दिव्यांग जिस समय फांसी पर झूला ही था । ठीक उसी समय संयोग से उसका छोटा भाई वीरपाल वहां पहुंच गया । उसने फांसी पर झूले अपने भाई के पैर पड़कर उसे ऊपर उठाया और चीखते हुए आवाज दी । पता लगते ही मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई । लोगों ने फांसी के फंदे से कश्मीर को नीचे उतारा और आनंद-फानन उपचार के लिए सरकारी अस्पताल कायमगंज लेकर पहुंचे । जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर बताकर दिव्यांग को डॉक्टर राम मनोहर लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद के लिए रेफर कर दिया गया ।
इनसैट: –
फांसी लगाने वाले दिव्यांग की पत्नी शारदा का आरोप
कायमगंज 21 मार्च
दिव्यांग कश्मीर सिंह राजपूत की लगभग चार या पांच साल पहले कायमगंज नगर के मोहल्ला नई बस्ती निवासी रामू राजपूत की बहन शारदा से शादी हुई थी । दिव्यांग दंपति के तीन बच्चे भी हैं । जिनमें सबसे बड़ा 5 साल का बेटा अनुराग, 2 वर्ष का अतुल और पांच माह की अबोध बेटी परी है । दिव्यांग कश्मीर अपने तीन भाइयों मुकेश ब बीरपाल में सबसे बड़ा है । अस्पताल में मौजूद दिव्यांग की पत्नी शारदा ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसे तथा उसके पति एवं बच्चों को घर वाले आए दिन प्रताड़ित करते हैं । खाने-पीने तक की कोताही की जाती है । इसलिए उसका पति चाहता था कि घर जमीन पशु तथा अन्य संपत्ति बांटकर उसका हिस्सा उसे दे दिया जाय । लेकिन उनके दोनों छोटे भाई मुकेश और वीरपाल विरोध करते हुए बटवारा नहीं होने दे रहे हैं । पत्नी का कहना था कि अभी तीन-चार रोज पहले भी इन लोगों ने उसके पति को मारा पीटा था और आज भी विवाद किया इसके बाद मारा पीटा । जिससे आहत होकर उनके पति फांसी लगाकर आत्महत्या करने जैसा घातक कदम उठाने को मजबूर हुए हैं । वहीं अस्पताल में ही मौजूद कश्मीर के दोनों छोटे भाई शारदा द्वारा लगाए गए आरोप को गलत बताते हुए हिस्सा न देने या फिर मारपीट करने जैसी किसी भी बात से साफ इनकार कर रहे थे ।
इनसैट : –
पत्नी ने कहा करेंगे पुलिस से शिकायत
कायमगंज 21 मार्च
अस्पताल में भर्ती दिव्यांग कश्मीर सिंह राजपूत का उपचार करने के साथ ही ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने मेमो भेज कर घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी है । उधर फांसी लगाकर आत्महत्या करने के लिए उसके पति को मजबूर किए जाने का आरोप लगाने वाली दिव्यांग की पत्नी शारदा ने कहा कि उसका भाई आ चुका है । वह तहरीर लिखवाकर अपने पति को प्रताड़ित करने वालों की करतूत का खुलासा करते हुए पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराएगी । समाचार लिखे जाने तक पत्नी द्वारा मुकदमा कायम कराने के लिए तहरीर लिखी जा रही थी । इसके बाद पत्नी के अनुसार वह कोतवाली जाएगी l
ब्योरो चीफ़ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी
KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश ने खोली नगर पालिका के विकास की पोल: चिलाका में सड़कों पर चला ‘सैलाब’, घरों में घुसा गंदा पानी; बाल्टी लेकर पानी उलीचते रहे लोग
KAIMGANJ NEWS लापरवाही का दंश: नई सड़क बनी पर नाली का निकास भूली पालिका, सफाई[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर
KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प
KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी
KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें
KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]
Aug