Kaimganj news-पहले यह परीक्षा 16 मार्च से कराई जानी थी – किंतु बदले विभागीय आदेश के बाद 20 मार्च से हुई परीक्षाएं शुरू
कायमगंज / फर्रुखाबाद 20 मार्च 2024
तमाम अवरोधों शिक्षण कार्य के अलावा पूरे साल अध्यापकों से कराए गए अन्य सरकारी कार्यों की व्यस्तता के बावजूद भी शिक्षकों ने अपने-अपने स्कूल में बच्चों की पठन-पाठन प्रक्रियाओं को पूरा करते हुए शिक्षण कार्य किया । इसके उपरांत नवीन शिक्षा सत्र से पहले आज से परिषदीय स्कूलों में वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन प्रारंभ हो गया । बताया गया कि पहले परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार वार्षिक परीक्षा परीक्षा 16 मार्च से आरंभ होनी थी । लेकिन बदले परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार अब परीक्षाएं आज 20 मार्च से शुरू कराई गई हैं । परीक्षा में कक्षा 1 से लेकर कक्षा 8 तक के बच्चे परीक्षाएं दे रहे हैं । क्षेत्र के प्रत्येक परिषदीय पूर्व माध्यमिक एवं प्राथमिक विद्यालयों में निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक प्रथम और द्वितीय पाली के हिसाब से परीक्षाएं कराई जा रही हैं । आज ही विकासखंड कायमगंज के प्राथमिक विद्यालय मदारपुर में पहुंची* द एंड टाइम्स न्यूज़ टीम* ने पूरी व्यवस्था के साथ कक्षा 5 व अन्य क्लास के छात्र-छात्राओं को निश्चित दूरी एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के साथ परीक्षा देते हुए देखा – केंद्र व्यवस्थापक राजकिशोर शुक्ल ने बताया कि बेसिक शिक्षा परिषद ने संशोधित परीक्षा कार्यक्रम जारी किया, उसके अनुसार पहले जो सोलह मार्च से परीक्षा होनी थी । उसमें परिवर्तन कर बीस मार्च किया गया । जिसके चलते आज प्रथम पाली में कक्षा पांच और चार में गणित, तीन में सामाजिक विषय,दो में हिंदी विषय की परीक्षा संपन्न कराई जा रही है।दूसरी पाली में कक्षा 3,4 और 5 में कला की परीक्षा हुई। इस विद्यालय की वार्षिक परीक्षा में 91 के सापेक्ष 76 बच्चों ने परीक्षा दी । जबकि 15 बच्चे अनुपस्थित रहे।परीक्षा व्यवस्था में योगेन्द्र कुमार, आकाश पाल, कमलेश राजपूत, कामिनी पूरी तत्परता से अपनी ड्यूटी का निर्वाह कर रहे थे ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता
KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’
KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हवस और बेवफाई का खूनी खेल: रिश्ते के ‘देवर’ संग मिलकर पत्नी ने उजाड़ा अपना ही सुहाग, दिल्ली का झांसा देकर राजस्थान में सिर कुचला
KAIMGANJ NEWS–शॉल पर लिटाई पति की लाश, दो मासूमों को बिलखता छोड़ प्रेमी संग फरार[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!
KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार
KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु
KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम
KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]
Oct