Farrukhabad news–आगामी त्योहारों पर पूरे जनपद में शांति व्यवस्था के साथ ही अन्य व्यवस्थाएं बनाए रखने के जिलाधिकारी ने दिए निर्देश

Picsart 24 03 20 17 11 18 762

Farrukhabad news –फर्रुखाबाद 20 मार्च 2024 जिलाधिकारी डॉ0 वी0 के0 सिंह की अध्यक्षता में आने बाले त्यौहार होली, नवरात्रि , रमजान, एवं ईद के मद्देनजर जिला स्तरीय शांति कमेटी की बैठक कलेक्ट्रट सभागार में सम्पन्न हुई । ,बैठक में निर्देश दिये गये कि होलिका दहन स्थल को लेकर कोई विवाद न हो, किसी भी धार्मिक स्थल पर अनावश्यक रूप से रंग न डाला जाये ।,किसी भी नई जगह पर होलिका दहन नहीं होगा, । कोई भी जुलूस नये रास्ते से नहीं निकलेगा । , सभी होलिका स्थलों पर लटके विजली के तार सही करा लिये जायें । विद्युत की सप्लाई निर्वाध रहे, । ‘ केमिकल बाले रंगों का प्रयोग न किया जाये । ,मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि सभी स्वास्थ ब्यवस्थाएं चाक चौबंद रखें । ,सभी नगर पालिका/नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि होली के अवसर पर सभी जगहों पर साफ सफाई व पानी की व्यवस्था दुरुस्त रहे । इसपर अधिशासी अधिकारी ने बताया कि किसी भी समस्या के लिए टोल फ्री नंबर 1533 पर संपर्क किया जा सकता है । जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी अग्निशमन की गाड़ियों की चेकिंग करा ली जाये कि वो सही हो व उनमे पर्याप्त पानी रहे ,सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिए गये कि वो अपने – अपने क्षेत्रों का निरीक्षण कर लें ।,बैठक में माँग की गई कि होली पर बाइको पर हुड़दंग करने पर रोक लगाई जाए । इस पर पुलिस अधीक्षक ने विश्वास दिलाया कि इस पर रोक लगाई जाएगी ।,बैठक में अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक व संवंधित अधिकारी व पीस कमेटी मेम्बर मौजूद रहे।
रिपोर्टर = दीपक कुमार यादव

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes