Kaimganj news –रोटावेटर में फसे युवक के शरीर के उड़े चीत्थडे – हुई दुःखद मौत

Picsart 24 03 20 16 09 43 283

Kaimganj news-ट्रैक्टर में जुड़े रोटावेटर से खेत में जुताई करते समय युवक रोटावेटर के आरी वाले पहियों में फस गया – शरीर बुरी तरह कट कर हुआ रक्त रंजित – मिस्त्री ने मशीन खोलकर निकाला बाहर
कायमगंज । फर्रुखाबाद 20 मार्च 20 24
यह हृदय विदारक घटना क्षेत्र के गांव अमिलइया मुकेरी में हुई । जिसने भी युवक के शव को देखा सभी के मुंह से आह: निकल रही थी।

Picsart 24 03 20 16 08 07 083

मिली जानकारी के अनुसार खेत की जुताई करते समय ट्रैक्टर के रोटावेटर में फंसकर युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई । सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई । मौके पर पहुंची पुलिस कार्यवाही में जुट गई है।कोतवाली कायमगंज क्षेत्र ग्राम अमिलइया मुकेरी निवासी ध्रुवसिंह (22 )पुत्र जवाहरलाल ने कैलाश चंद्र पुत्र बालकराम का खेत बटाई पर लिया है। आज गांव के ही सुग्रीव सिंह पुत्र रामदीन के ट्रैक्टर से खेत में मक्का बुवाई का काम हो रहा था । जिस समय ट्रैक्टर खेत में जुताई कर रहा था । उसी समय मशीन में कुछ फस गया । जिसे निकालने के लिए ध्रुव ने रोटावेटर का पिछला पल्ला उठाकर निकालने का प्रयास किया । उसी समय झटके के साथ युवक ध्रुव रोटावेटर मशीन में फस गया । जब तक ड्राइवर अरविंद पुत्र वेद राम निवासी नगला बिलौना कुछ समझ पाता ।तब तक रोटावेटर में फंसकर उसकी दर्दनाक मौत हो चुकी थी। यह देख घवराया ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया ।

Picsart 24 03 20 16 11 33 482

घटना की सूचना ग्रामीणों को मिली । तो ग्रामीणों का भारी जमावड़ा घटनास्थल पर लग गया। घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई । मौके पर पहुंचे कस्बा चौकी प्रभारी विद्यासागर तिवारी – हल्का इंचार्ज सुनील कुमार ने मिस्त्री को बुलबाकर रोटावेटर मशीन खुलवाकर रक्त रंजित शव को बाहर निकलवाया । पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया । इधर बताया गया है कि मृतक के पिता जवाहरलाल कोतवाली कायमगंज में चौकीदार के पद पर तैनात है । मृतक ध्रुव सिंह की पत्नी पूजा तथा मां रेशमा देवी का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा था । मृतक की दो बेटियाँ 2 वर्षीय पूजा तथा 2 माह की दिव्या के सिर से असमय ही पिता का साया उठ गया ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes