Farrukhabad news-खेतों में खड़ी फसलों की रात दिन जाग कर करनी पड़ रही है रखवाली – फिर भी मौका पाते ही यह जानवर किसान की मेहनत को लगा देते हैं पलीता
फर्रुखाबाद ।
महंगाई की मार से किसान ही नहीं अपितु अन्य लोग भी काफी परेशानी महसूस कर रहे हैं । ऐसे में मेहनतकश किसान अपनी फसलों को उगाने के लिए निजी साधन से या फिर सरकारी या अर्ध सरकारी वित्तीय संस्थाओं से अथवा साहूकारों से कर्ज लेकर किसी तरह अपने परिवार की जीविका के लिए कड़ी मेहनत के साथ ही कर्जदार भी हो जाता है । और ऐसा ही हो भी रहा है । क्योंकि किसी भी फसल की उपज के लिए लगाई गई लागत की कीमत – बिक्री के बाद प्राप्त मूल्य से अनुपातिक दृष्टिकोण से कम ही होती है । ऊपर से प्राकृतिक आपदाओं की मार भी किसान को ही तबाह कर देती है । फिर भी अन्नदाता लोगों का पेट भरने के लिए खून पसीना बहाकर जमीन का सीना चीरकर किसी भी मौसम से बेपरवाह रहते हुए अनाज सब्जी दलहनी तथा तिलहनी फसलों को उगता ही है । लेकिन इस समय एक भीषण त्रासदी किसानों के लिए परेशानी का कारण बनती जा रही है। किसानों का कहना है कि गौशालाओं की औपचारिकता केवल कागजों तक सिमट कर रह गई है । आवारा तथा निराश्रित गाय और सांडों के झुंड खेतों बगीचों सभी जगह घूम रहे हैं । इसी के साथ लगभग हर एक जगह नील गायों का भी प्रकोप काफी बढ़ गया है । इन दोनों के अलावा जंगली सूअर भी धाबा बोलकर खेतों में खड़ी या वोइ जा रही मूंगफली मक्का जैसी फसलों के अलावा ईख आलू सब्जीआदि को रात के अंधेरे में मिट्टी हटाकर या पौधों को चबा कर तहस-नहस कर देते हैं ।
वहीं नीलगाय और आवारा गोवंश
भी इन फसलों के अलावा गेहूं जौं
चना मटर आदि फसलों को चर जाते हैं । पॉलिथीन तानकर या फूस की झोपड़ी डालकर मेहनतकश अन्नदाता किसान अपने खेतों की रात दिन चौकसी कर रहा है । लेकिन फिर भी आखिर कहां तक निगरानी की जाए । भोजन स्नान या फिर अन्य दैनिक आवश्यक क्रियाओं के लिए तो जाना ही पड़ता है । ऐसे में जब भी इन आवारा जानवरों को मौका मिल जाता है । बस उसी समय में चाहे दिन हो या रात का अंधेरा खेतों में लहलती किसान की भविष्य की उम्मीद उसकी फसलों को बर्बाद कर देते हैं, और जब अपनी बर्बाद फसल की तबाही का मंजर किसान निहारता है तो वह एक बुत की तरह अफसोस करता हुआ अपने भाग्य के साथ ही शासन और प्रशासन की नीतियों को भी अपने शब्दों में जिस तरह व्यक्त करता है । उसे सुनकर हर व्यक्ति किसान की पीड़ा समझ कर शासन से ऐसी व्यवस्था करने की अपेक्षा करता है । जिससे कि अन्नदाता की मेहनत बेकार न जाए । लेकिन निकट भविष्य में इस तरह की ठोस व्यवस्था कब होगी -कैसे होगी ?कुछ भी कहना फिलहाल संभव नहीं है l
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb