Kaimganj news –युवक को गोली मारकर घायल करने के आरोप में तीन सगे भाईयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Picsart 23 06 30 18 58 14 053 jpg

Kaimganj news-घटना बीते दिन गांव बसोला में उस समय हुई थी जब घायल युवक अपने खेत पर ट्रैक्टर ट्राली में गन्ना लोड कर अन्य साथियों के साथ वापस लौट रहा था
कायमगंज / फर्रुखाबाद।
कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव बसोला निवासी 19 वर्षीय आदेश कुमार पुत्र रामशरण राठौर को गोली मारकर उस समय घायल कर दिया था । जब वह अपने खेत का गन्ना ट्रैक्टर ट्राली में लोड कर आ रहा था । घटना के संबंध में घायल के भाई राम प्रकाश ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि खेत से गन्ना लादकर उसका भाई ग्राम मकसूदपुर पट्टी निवासी सुरजीत – सुधीर – अनिल के साथ घर की ओर जा रहा था ।
उसी समय रास्ते में नगला बसोला निवासी अहिलकार, उसका भाई सत्यवीर, रामरहीश शराब के नशे में आए।और गाली गलौज करने लगे । गालियां देने का मेरे भाई आदेश ने विरोध किया तो एकदम अपनी गोट से तमंचा निकालकर अहिलकार ने फायर झोंक दिया । इसी के साथ सत्यवीर ने भी अवैध तमंचे से गोली चला दी । चलाई गई गोलियों की आवाज सुनकर मैं तथा मेरे परिवार के कुछ और लोग भाग कर मौके पर पहुंचे । तो यह सभी लोग हवा में तमंचे लहराते हुए धमकी भरे अंदाज में गालियां देते हुए मौके से चले गए । पुलिस ने दी गई तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया । इधर देर रात सीओ सतेंद्र कुमार सिंह, इंस्पेक्टर रामअवतार, कस्बा चौकी प्रभारी विद्या सागर तिवारी, कुंआखेड़ा चौकी प्रभारी विश्वनाथ आर्य ने अस्पताल पहुंच कर घायल से बात कर उसकी स्थिति देखी । घटना के संबंध में सक्रिय हुई पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज हो चुका है । जल्द से जल्द आरोपियों को पड़कर कानून के हवाले करने का प्रयास किया जा रहा है l

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes