kaimganj news –एनएसएस के स्वयंसेवकों ने रैली निकाल नशा मुक्ति का संदेश दे , किया जागरूक

Picsart 24 03 18 08 57 32 317

Kaimganj news –कायमगंज /फर्रुखाबाद 17 मार्च 2024

किसी भी मादक पदार्थ का नशा मानव जीवन तथा समाज के लिए हर स्थिति में हानिकारक ही होता है । नशा मुक्ति के लिए जागरूकता लाने हेतु -आज लक्ष्मी यदुनंदन महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के विशेष शिविर में स्वयंसेवकों ने व्यक्ति और समाज को नशा मुक्ति का संदेश देने के लिए नशामुक्त भारत अभियान रैली निकली।
रैली में स्वयंसेवकों ने कसम यह खाएँगे, नशे को दूर भगाएंगे। छोड़ोगे नहीं अगर नशा, बुरी हो जाएगी तुम्हारी दशा। नशे को दूर भगाओ, अपने परिवार की इज्जत बचाओ। नशे का मत करो भोग, इससे होंगे अनेक रोग जैसे नारे लगाकर समाज को नशा मुक्ति का संदेश देते जागरुक किया। इसके बाद स्वयंसेवकों ने बाजार के मध्य में नशा मुक्त भारत विषय पर नुक्कड़ नाटक करके नशा मुक्ति का संदेश दिया। नाटक के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि नशीले पदार्थों का सेवन किस प्रकार व्यक्ति की कार्यक्षमता को क्षीण कर देता उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थ कर देता है । जिसका खामियाजा उनके परिवार तथा समाज को भोगना पड़ता है। यदि समाज नशा मुक्त हो जाता है तो और अधिक खुशहाल और स्वस्थ होगा। महाविद्यालय के प्राध्यापक अभिषेक कुमार सिंह ने स्वयंसेवक / स्वयंसेविकाओं को योग एवं प्राणायाम के दार्शनिक एवं क्रियात्मक पक्ष के बारे में बताया । उन्होंने तनाव दूर करने तथा मानसिक एकाग्रता बढ़ाने हेतु प्राणायाम एवं ध्यान प्रयोग करवाए। सत्र के बाद उन्होंने विद्यार्थियों के प्रश्नों का उत्तर दे उनकी जिज्ञासा को भी शांत करने का सफल प्रयास किया ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ग्रीष्मावकाश की खुशी में बच्चों ने दिया हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

KAIMGANJ NEWS -स्कूल परिसर में पौधों को सींचा, स्वच्छता अभियान चलाकर बच्चों ने निभाई प्रकृति[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज मंडी अग्निकांड पर व्यापारियों का हल्लाबोल

KAIMGANJ NEWS जली दुकानों का मुआवजा दो, कायमगंज में स्थायी फायर ब्रिगेड तैनात करो” डीएम[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS वेतन भुगतान को लेकर संविदा कर्मचारियों का प्रदर्शन, कार्य बहिष्कार की चेतावनी

KAIMGANJ NEWS सुरक्षा उपकरण, अतिरिक्त कार्य के भुगतान और कर्मचारियों की कमी का मुद्दा भी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज बाजार में बिक रहा ‘जहर’

KAIMGANJ NEWS रियल जूस में निकला कीचड़ जैसा काला कचरा, युवक की बिगड़ी तबीयत –[...]

UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news पंचायत चुनाव टलने की अटकलों से सियासी सरगर्मी तेज

Uttar Pradesh news- प्रधानों-प्रमुखों का कार्यकाल बढ़ाने की तैयारी! पंचायत चुनाव विधानसभा चुनाव के बाद[...]

UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news समझें हाल बदलते मौसम का : – नवतपा 2026 : , क्या है इसका महत्व, क्यों बढ़ती है गर्मी और क्या रखें सावधानी

Uttar Pradesh news फर्रुखाबाद / उत्तर प्रदेश ” द एंड टाइम्स न्यूज ” भारत की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मंडी अग्निकांड पर भड़का व्यापार मंडल, 32 लाख के नुकसान पर मुआवजे की मांग

KAIMGANJ NEWS तहसील पहुंचे व्यापारी नेता, बोले— “पीड़ित व्यापारियों को तुरंत राहत दे सरकार” कायमगंज,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मंडी में आधी रात भड़की आग, लाखों की संपत्ति राख

KAIMGANJ NEWS तेज हवाओं ने बढ़ाई तबाही, फल व्यापारियों की दुकानें जलकर खाक — व्यापारियों[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes