Kaimganj news –दस बार संपूर्ण समाधान दिवस में फरियाद के बाद भी चकरोड अतिक्रमण मुक्त न होने पर पीड़ित के दी आमरण अनशन की चेतावनी

latest news, Kaimganj News, Farrukhabad News, TOP FARRUKHABAD NEWS,LATEST FARRUKHABAD NEWS,

Kaimganj news-उप जिलाधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्रों का विवरण दिखाते हुए किसान ने पूरी दृढ़ता के साथ कहीं अपनी बात

-मामले की गंभीरता देखते ही उप जिलाधिकारी ने बीडियो को चकमार्ग चिन्हीकरण कर दिए मिट्टी डलवाने का निर्देश
कायमगंज /फर्रुखाबाद 17 मार्च 2024
चक मार्ग पर लंबे समय से दबंगों द्वारा किए गए अतिक्रमण से परेशान शमशाबाद क्षेत्र का एक किसान उप जिलाधिकारी के सामने फरियाद लेकर पहुंचाl उसने कहा कि चक मार्ग बंद होने के कारण उसे अपने खेतों तक पहुंचने में तथा कृषि उपकरण ले जाने – लाने में भारी दिक्कत उठानी पड़ती है । संपूर्ण समाधान दिवस में वह 10 बार शिकायत भी कर चुका है । लेकिन परिणाम शून्य ही रहा । यदि अब भी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो किसान का कहना था कि वह अपने परिवार सहित यही तहसील परिसर में ही आमरण अनशन करने को बाध्य होगा l
थाना शमसाबाद क्षेत्र के गांव नगला मान निवासी प्रभाकर पांडेय ने एसडीएम यदुवंश कुमार वर्मा को सौंपे प्रार्थना में कहा है कि गांव के कुछ लोगो ने चक मार्ग जोत कर अवैध रूप से कब्जा कर लिया है । इससे उसके खेत में आने – जाने का रास्ता बंद हो गया है। रास्ते को खुलवाने के लिए 10 बार सम्पूर्ण समाधान दिवस में शिकायत कर चुका हूं। उसने पत्र के साथ समाधान दिवस में की गई शिकायतों के रजिस्ट्रेशन का ब्यौरा भी संलग्न कर प्रस्तुत किया । उसका कहना है कि इतनी बार शिकायत के बाद भी अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। उसने पत्र में इस बात का भी जिक्र किया कि यदि 6 दिन के अंदर उसकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह अपने परिवार सहितआमरण अनशन करेगा। एसडीएम ने पीड़ित के पत्र तथा उसकी बातों का संज्ञान लेते हुए खंड विकास अधिकारी शमसाबाद को निर्देशित करते हुए कहा कि वे मौके पर पहुंचकर समय रहते चक मार्ग का चिन्हीकरण करा लें , और इसके तुरंत बाद उस चक मार्ग पर मिट्टी डलवा कर आने – जाने योग्य रास्ता तैयार कर दें l उप जिलाधिकारी द्वारा लिए गए त्वरितनिर्णय के बाद फिलहाल पीड़ित किसान ने संतोष व्यक्त किया है l

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes