Kaimganj news- घर के अंदर धारदार हथियार से बोला हमला, पुलिस मामले की कर रही जांच पीडताल ,
कायमगंज। फर्रुखाबाद
भाई–भाई के रिश्ते उस समय तार तार हो गए जब छोटे भाई ने बड़े भाई की धारदार हथियार से गला काट कर निर्मम हत्या कर दी। घटना से गांव में हडकंप मच गया। पुलिस ने छोटे भाई को गिरफ्त में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। सूचना पर पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की।
सोमवार को कोतवाली क्षेत्र के गांव रजपालपुर निवासी रंजीत जाटव व उसका छोटा भाई गोलू उर्फ गोयल घर पर मौजूद था। रंजीत खैनी के लिए घर से बाहर निकला और कुछ देर बाद घर के अंदर चला गया। जब गोलू गली में हैडपंप से पानी भरकर कई बार घर के अंदर गया और अंदर से कुंडी लगा लेता। जब पड़ोसियों ने उसके घर की नाली से खून निकलता देखा तो उन्हें शंका हुई। पड़ोसियों ने यह बात गोलू से पूछी तो गोलू ने पड़ोसियों को मुर्गा काटने की बात बताई लेकिन वह बार बार पानी लेकर घर जाता और दरवाजा बंद कर लेता था। इससे पड़ोसियो का शक और बढ गया। इसी बीच पड़ोसियों से राह न गया और वह गोलू के घर के अंदर जा ंघुसे तो अंदर देख कर हैरान रह गए। गोलू के बडे भाई रंजीत का शव कमरे में लहूलुहान अवस्था में पड़ा था। उसकी गर्दन पर धारदार हथियार से प्रहार हुए थे। गर्दन कटी थी। पड़ोसियों ने आरोपित गोलू को पकड़ लिया और कमरे में बंद कर पुलिस व उसके पिता को सूचना दी। इस पर कोतवाली का भारी फोर्स मौके पर पहुंचा। जहां आरोपित भाई को पुलिस ने निगरानी में ले लिया। पुलिस ने बारदात की बजह खोजने की कोशिश की। घटना की जानकारी पर कुछ देर में इंस्पेक्टर रामअवतार व फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई।ं फोरेंसिक टीम ने नमूने व फोटोग्राफी कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव का पंचनामा की कार्रवाई की। इंस्पेक्टर ने बताया हत्या के पीछे की सही बजह निकल नहीं आई है। दोनो भाई शराब पीते थे। इसी दौरान कोई विवाद हुआ जिसमें छोटे भाई ने बडे़ भाई का कत्ल कर दिया। मामले की पूरी गहनता से जांच की जा रही है।
इनसेट
कायमगंज। फर्रुखाबाद
महाराज सिंह के तीन पुत्र में बड़ा पुत्र अजीत, उसके बाद रंजीत व सबसे छोटा गोलू उर्फ गोयल है। महाराज सिंह चीनी मिल रोड के किनारे खोखा रखकर साइकिल की मरम्मत करते है। उनकी पत्नी की काफी पहले निधन हो चुका है। बेटे की मौत की जानकारी पर मौके पर मौजूद महाराज सिंह ने बताया उसका बड़ा बेटा अजीत परिवार समेत दिल्ली में रहता है। जबकि उसके दोनो बेटे मेरे पास गांव में रहते है। पिता से पुलिस ने जानकारी की तो पिता का कहना था वह काम पर लौट कर आकर सब्जी बना लेता था जबकि बड़ा पुत्र रंजीत रोटी बना लेता है। उसका छोटा पुत्र गोलू कोई काम नहीं करता था। इतना कहते है वह फफक पडा।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता
KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’
KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हवस और बेवफाई का खूनी खेल: रिश्ते के ‘देवर’ संग मिलकर पत्नी ने उजाड़ा अपना ही सुहाग, दिल्ली का झांसा देकर राजस्थान में सिर कुचला
KAIMGANJ NEWS–शॉल पर लिटाई पति की लाश, दो मासूमों को बिलखता छोड़ प्रेमी संग फरार[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!
KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार
KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु
KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम
KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]
Oct