एक्सप्रेस वे डिवाइडर से टकराकर कार बनी आग का शोला तीन की झुलस कर हुई मौत

IMG 20220207 WA0050

सुल्लतानपुर । पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर जा रही तेज रफ्तार कार उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में रविवार शाम को अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसा इतना भयानक था कि टकराने के तुरंत बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर धू-धू कर जलने लगी। जिससे कार में बैठे 3 लोगों की घटनास्थल पर ही जल जाने के कारण दुखद मौत हो गई। दुर्घटना इतनी भयानक थी कि कार में बैठे लोगों को अपने बचाव या बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची फायर ब्रिगेड तथा पुलिस टीम ने अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। हमारे संवाद सूत्र द्वारा मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र गोसाईगंज के गांव अरवल किरी के पास एक्सप्रेस वे पर माइलस्टोन 127 के एयर स्ट्रिप के पास यह दर्दनाक मार्ग दुर्घटना हुई । बताया गया कि रविवार को शाम लगभग 8:00 बजे यह कार लखनऊ से आजमगढ़ की ओर जा रही थी। जो यहां पहुंच कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पड़ोसी ग्रामीणों की सूचना पर यूपीडा के सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंच गए थे। जहां उन्होंने बचाव कार्य शुरू करते हुए घटना की सूचना पुलिस तथा दमकल विभाग को भी दे दी थी। सभी ने मिलकर धूं -धूं कर जल रही कार की आग को बुझाया। दुर्घटनाग्रस्त कार सीएनजी ईंधन से चलने वाली थी। आशंका जताई जा रही है की गैस लीक होने के कारण ही यह घटना घटित हुई होगी। क्योंकि घटना के समय एक विस्फोट के साथ तेज धमाके की आवाज सुनाई दी थी। ऐसा ग्रामीण बता रहे थे ।थानाध्यक्ष गोसाईगंज ने 3 लोगों के मरने की पुष्टि की है । वही पुलिस क्षेत्राधिकारी कृष्णकान्त के अनुसार कार लखनऊ की बताई जा रही है। मृतकों की शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है।

 

ब्योरो रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ग्रीष्मावकाश की खुशी में बच्चों ने दिया हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

KAIMGANJ NEWS -स्कूल परिसर में पौधों को सींचा, स्वच्छता अभियान चलाकर बच्चों ने निभाई प्रकृति[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज मंडी अग्निकांड पर व्यापारियों का हल्लाबोल

KAIMGANJ NEWS जली दुकानों का मुआवजा दो, कायमगंज में स्थायी फायर ब्रिगेड तैनात करो” डीएम[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS वेतन भुगतान को लेकर संविदा कर्मचारियों का प्रदर्शन, कार्य बहिष्कार की चेतावनी

KAIMGANJ NEWS सुरक्षा उपकरण, अतिरिक्त कार्य के भुगतान और कर्मचारियों की कमी का मुद्दा भी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज बाजार में बिक रहा ‘जहर’

KAIMGANJ NEWS रियल जूस में निकला कीचड़ जैसा काला कचरा, युवक की बिगड़ी तबीयत –[...]

UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news पंचायत चुनाव टलने की अटकलों से सियासी सरगर्मी तेज

Uttar Pradesh news- प्रधानों-प्रमुखों का कार्यकाल बढ़ाने की तैयारी! पंचायत चुनाव विधानसभा चुनाव के बाद[...]

UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news समझें हाल बदलते मौसम का : – नवतपा 2026 : , क्या है इसका महत्व, क्यों बढ़ती है गर्मी और क्या रखें सावधानी

Uttar Pradesh news फर्रुखाबाद / उत्तर प्रदेश ” द एंड टाइम्स न्यूज ” भारत की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मंडी अग्निकांड पर भड़का व्यापार मंडल, 32 लाख के नुकसान पर मुआवजे की मांग

KAIMGANJ NEWS तहसील पहुंचे व्यापारी नेता, बोले— “पीड़ित व्यापारियों को तुरंत राहत दे सरकार” कायमगंज,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मंडी में आधी रात भड़की आग, लाखों की संपत्ति राख

KAIMGANJ NEWS तेज हवाओं ने बढ़ाई तबाही, फल व्यापारियों की दुकानें जलकर खाक — व्यापारियों[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes