Kaimganj news –कायमगंज / फर्रुखाबाद 27 फरवरी 2024
भारतीय किसान यूनियन (भानू )की पंचायत संगठन सचिव प्रताप सिंह गंगवार की अध्यक्षता में मोहल्ला जवाहरगंज स्थित संगठन कार्यालय में हुई । किसान पंचायत में कहा गया कि किसान सड़कों पर बैठा है उसकी समस्याओं का निदान नहीं हो रहा है ।

एक राज्य दूसरे राज्य के किसानों को दिल्ली जाने से रोक रहा है ।रास्ते में वाधा उत्पन्न हरियाणा सरकार कर रही है । वहीं फर्रुखाबाद की किसान यूनियन भानू स्थान धर्मपुर हरिहर गड़ी के सामने बदायूं मार्ग पर अपनी समस्याओं के लिए बैठे हैं। समस्याएं गिनाते हुए कहा गया कि : –
गंगा के दोनों किनारो पर बांध बनवाया जाए।आवारा छुट्टा पशुओं की समस्याओं से किसानों को निजात दिलाई जाए ।
मेड बंदी को निरस्त कर प्रार्थना पत्रों के आधार पर टीम गठित की जाए और पैमाइश कराई जाए।किसानों का संपूर्ण कर्जा माफ किया जाए।भूमाफियाओं को चिन्हित कर कार्यवाही की जाए।जिला मुख्यालय से तहसील और खंड विकास अधिकारी आदि कार्यालयों में भारी भ्रष्टाचार है । भ्रष्टाचार को रोका जाए । तथा संबंधित पर कार्यवाही की जाए ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे फर्रुखाबाद जनपद से होकर निकाला जाए।दूध,दही,देसी घी डेरी प्रोडक्ट में मिलावट रोकी जाए । डेरी प्रोडक्ट देसी घी में जानवरों की चर्बी की मिलावट हो रही है जिसे विभिन्न ब्रांडों और नामों से कंपनियां बेच रही हैं कायमगंज में साप्ताहिक बंदी नहीं हो रही है श्रम परिवर्तन अधिकारी के विरुद्ध कार्यवाही हो और बाजार बंदी रविवार को कराई जाए।
जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज तहसील में किसानों के काम बगैर रिश्वत के नहीं होते हैं । भारी भ्रष्टाचार हो रहा है । तहसील के सभी न्यायालय /पटलों में दाखिल खारिज की फाइलों में समय से परवाने अमल दरामद नहीं होते हैं। यही नहीं खतौनी में आदेश फीड नहीं होते ।समस्या का समाधान तत्काल कराया जाए।
-आगामी लोक सभा 2024 का चुनाव ईवीएम से न कराया जाए।बैलेट पेपर से कराया जाए। उनका कहना है कि इन्हीं
समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भानू ) धर्मपुर हरिहरपुर गड़ी के सामने बदायूं मार्ग पर धरने पर बैठा है ।समस्याओं का तत्काल निस्तारण जनहित में कराया जाए ।
आयोजित पंचायत में जिला प्रभारी मुन्नालाल सक्सेना, जिला उपाध्यक्ष रागिब हुसैन खां, जिला सचिव रामवीर, जिला मीडिया प्रभारी विनीत कुमार, नगर अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार गुप्ता, तहसील अध्यक्ष विजय शाक्य, ब्लॉक अध्यक्ष श्योराज रामप्रकाश,श्याम सिंह, महिपाल आदि पदाधिकारी एवं संगठन सदस्य . किसान उपस्थित रहे।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता
KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’
KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हवस और बेवफाई का खूनी खेल: रिश्ते के ‘देवर’ संग मिलकर पत्नी ने उजाड़ा अपना ही सुहाग, दिल्ली का झांसा देकर राजस्थान में सिर कुचला
KAIMGANJ NEWS–शॉल पर लिटाई पति की लाश, दो मासूमों को बिलखता छोड़ प्रेमी संग फरार[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!
KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार
KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु
KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम
KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]
Oct