Kasganj Uttar Pradesh news–दुःखद हादसा: -गंगा स्नानार्थियों को ले जा रही ट्रैक्टर ट्राली पलटी पन्द्रह की घटना स्थल पर हुई मौत

Picsart 24 02 24 17 00 11 066

Kasganj Uttar Pradesh news-अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तथा उपचार के दौरान नौ लोग और मरे – मृतकों की संख्या हुई 24 ,अभी और ऐसे लोग जिनकी हालत गंभीर है उनके जीवन की आशंका बनी हुई है

कासगंज /उत्तर प्रदेश 24 फरवरी 2024
जनपद कासगंज में गंगा स्नान करने के लिए जा रहे लोगों को ले जा रहा ट्रैक्टर असंतुलित होकर सड़क के किनारे दरियावगंज – पटियाली सड़क मार्ग पर तालाब में जा गिरा । हादसे में 15 लोगों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई ।घटनास्थल से अस्पताल तक उपचार के दौरान 9 और लोगों के मरने की सूचना प्राप्त हो रही है । इस तरह मृतकों की संख्या बढ़कर 24 हो चुकी है । ऐसे लोगों के जीवन पर भी संकट बना हुआ है । जो घटना के समय गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं और इस समय अस्पताल में उपचाराधीन जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे हैं ।
उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में 15 लोगों की मौत होने की खबर है। मौके पर चीख-पुकार मची है। ग्रामीण और पुलिसकर्मी राहत और बचाव कार्य में जुटे रहे । मिली जानकारी के अनुसार, कासगंज के पटियाली दरियावगंज मार्ग पर शनिवार सुबह करीब 10 बजे बेकाबू ट्रैक्टर ट्रॉली तालाब में गिर गई। ट्रॉली में सवार सात बच्चे और आठ महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। घटनास्थल पर अपरा तफरी और चीख पुकार मच गई ।आसपास के ग्रामीणों और पुलिसकर्मी राहत और बचाव कार्य में जुटे । पटियाली के स्वास्थ्य केंद्र पर तालाब से निकाले श्रद्धालुओं को भेजा गया । अब तक 15 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है। मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। श्रद्धालु एटा जिले के थाना जैथरा क्षेत्र के कसा गांव के बताए जा रहे हैं।
सीएमओ राजीव अग्रवाल ने भी हादसे में 15 की मौत होने की पुष्टि की है ।
इनमें सात मासूम बच्चे और आठ महिलाएं हैं। हादसे में जान गंवाने वालों में से कसा गांव की निवासी शकुंतला देवी – शिवानी – गायत्री -उमा देवी -शिवम – राम बेटी -रामलता – सपना – गौरव-जबिता – कुलदीप –
कार्तिक – अंसुली – देवांश -अवनीश तथा पांच अज्ञात सहित कुल 15 लोगों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है । आधिकारिक तौर पर आयुक्त द्वारा अब तक 22 लोगों की मौत की पुष्टि की जा चुकी है । वही अन्य सूत्रों के अनुसार मरने वालों की संख्या 24 तक पहुंच चुकी है । हादसे के बाद प्रदेश सरकार के मंत्री ने घटनास्थल का दौरा कर दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया । वहीं शासन ने मृतकों के परिवार को दो-दो लाख रुपए तथा घायलों को 50-50 हजार रुपए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की बात कही है l

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes