Kaimganj news- मामले में चार आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज
कायमगंज /फर्रूखाबाद16फरवरी2024
यह मामला कायमगंज कटरी क्षेत्र के गांव महादेवपुर का है । यहॉ खेत में खड़ी तंबाकू की फसल को जानवर घुसाकर बर्बाद करने का विरोध करने पर दबंग हमलाबरों ने 3 भाईयो को मारपीट कर घायल कर दिया । जिसमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने 4 आरोपियों के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कर लिया है।
क्षेत्र के गांव महादेवपुर निवासी रामरतन ने कोतवाली में दर्ज कराए गए मुकद्में में कहा है कि 3 फरवरी की शाम 6 बजे वह अपने भाई ब्रजेंद्र, कुलदीप के साथ खेत की रखवाली कर रहा था। तभी भजी नगला निवासी कल्लू, रिंकू, दयाराम, सत्यपाल अपने मवेशी लेकर खेत में घुस आए और तंबाकू की फसल को नष्ट कर दिया। जब उन्होंने विरोध किया तो आरोपित हमलावर हो गए और लाठी डंडो से मारपीट कर घायल कर दिया। तभी बीच बचाव करने आए गांव के बीरपाल को भी हमलावरों ने टकोरा व हंसिया से हमला कर घायल कर दिया। शोर शराबा सुनकर आसपास के ग्रामीण दौडे़। हमलावर गाली गलौज करते हुए जानमाल की धमकी देकर भाग गए। इधर पुलिस को सूचना दी गई। घायलों को सीएचसी लाया गया। जहां बबलू की हालत गंभीर होने पर उसे लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जहां हालत में सुधार न होने पर सैफई रेफर कर दिया गया । रामरतन की तहरीर पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मारपीट, गाली गलौज, धमकी, फसल नष्ट करने समेत कई आईपीसी धाराओं में केस दर्ज लिया गया है।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct