shamshabad news–शनि बाजार की तरह शमसाबाद का वृहस्पति बाजार अवैध संचालित

Picsart 24 02 15 13 05 39 409

Shamshabad news-लोगो ने बंद कराने की उठाई मांग, नहीं है व्यवस्थाए, सक्रिय है जेबकतरे, लगता जाम

शमसाबाद फर्रुखाबाद।
कायमगंज की घने इलाके नईबस्ती की एक मार्केट में लगने वाले शनि वाजार पर तो प्रशासन का हंटर चल गया है लेकिन शमसाबाद में अवैध रूप से संचालित वृहस्पति बाजार पुुलिस प्रशासन की नाक के नीचे खूब फल फूल रहा है। यह बाजार टंकी रोड पर लगता है। बाजार के पास में ही चटोरी मार्केट है जो सबसे ज्यादा व्यस्तम है। यहां भीड़ बेसुमार होती है। इसके अलावा वृहस्पति बाजार जिस स्थान पर लगता है वहां इस्लामिया स्कूल भी पास में है और बीआरसी कार्यालय भी है। एबी इंटर कालेज व जूनियर स्कूल की दीवार बाजार से लगी हुई है। वृहस्पति बाजार में करीब अवैध रूप से दो से तीन सौ दुकाने लगती है। यह बाजार दुकानदारो के लिए तो फायदे का सौदा है लेकिन उन दुुकानदारो से पूछा जो अन्य मार्केट के बैठे अपने ग्राहक का वृहस्पति को इंतजार करते है। वृहस्पति बाजार के दिन भीड़ अधिक होने के कारण जाम की समस्या बनी रहती है। कभी कभी तो विवाद की भी स्थिति उत्पन्न हो जाती है। लोगो के हस्तक्षेप में मामला शांत होता है। इस बाजार में भीड़ का जेब कतरे फायदा उठाते है। खरीददारी करने आए लोगो कोअपना शिकार बनाते है। इस मार्केट में कपड़े , प्लास्टिक व ऐसी चीजो की बिक्री होती जिसमें अग्निशमन की सबसे ज्याद जरूरत है। घना इलाका होने के कारण यदि अनहोनी हो जाए तो लेने के देने पड़ है। यहां न अग्निमशन यंत्र है, नही फायर बिग्रेड खरीदी हातेती है। स्वास्थ व्यवस्था को लेकर भी कोइ इंतजाम नहीं है। इससे कहा जा सकता है यहां बड़ी अनहोनी से इनका नहीं किया जा सकता। शमसाबाद के लोगो ने मांग की यह बाजार पूरी तरह अवैध है। हर दुकानदारो से ठेकेदार 150 से दो सौ रुपए प्रति के हिसाब से हर सप्ताह लगने बाजार में बसूल करता है। लोगो का कहना है कायमगंज में तो पुलिस प्रशासन ने तो अवैध रूप से चल रहे शनि बाजार को बंद करा दिया आखिरकार प्रशासन यहां क्यो मौन व रहस्यमसयी बना हुआ है। उन्होंने अवैध वृहस्पति बाजार को बंद कराने की मांग की है और कहा है नहीं तो वह आंदोलन को बाध्य होगे। इस संबंध में एसडीएम यदुवंश कुमार वर्मा ने बताया उन्हें वृहस्पति बाजार के संबंध में जानकारी नहीं है। इसकी जानकारी कराकर बंद कराया जाएगा और संबंधित दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes