आगरा। यूपी विधानसभा चुनाव में राजनीतिक पार्टियां चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक रही है।वही बड़े-बड़े वादे भी कर रही हैं। इन पार्टियों की निगाहें लखनऊ के सिंहासन पर टिकी हुई है, वहीं सपा मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भारी बहुमत के साथ सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं।सपा मुखिया ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को लेकर बड़ा दांव चला है।बाह विधानसभा क्षेत्र में पड़ने वाला बटेश्वर अटल बिहारी वाजपेयी का पैतृक गांव है।ऐसे में अखिलेश के इस ऐलान को बड़ा दांव माना जा रहा है। सपा मुखिया ने बाह विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में समाजवादी की सरकार बनने पर बाह में अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर विश्वविद्यालय बनाया जाएगा और अगर जरूरत पड़ी तो बाह को अलग जिला बनाएंगे।आगरा पर्यटन का केंद्र है तो बटेश्वर में धार्मिक पर्यटन महत्व भी कम नहीं है। इस क्षेत्र में विकास की बहुत जरूरत है।इसलिए जरूरत पड़ने पर इसे जिला बनाया जाएगा। सपा मुखिया ने जनसभा को संबोधित सबसे से पहले लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि दी और कहा कि लता मंगेशकर ने तीस हजार से अधिक गीत दिए, जिन्हें आज भी हम उन्हें सुनते हैं। उनके निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ।उनके जैसा न कोई है और न होगा। समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर उनके सम्मान में बड़ा कार्यक्रम किया जाएगा। सपा मुखिया ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने नौजवानों का रोजगार छीनकर उन्हें घर बैठाने का काम किया।वो गर्मी निकालने की बात करते हैं और हम गर्मी और सर्दी निकालने की बात नहीं करते,हम नौजवानों को पुलिस में भर्ती करने की बात करते हैं।उन्हें रोजगार दिलाने की बात करते है।
अखिलेश यादव ने कहा कि बाह विधानसभा में किसान परेशान है,किसान की खाद की बोरी चोरी हो गई, बिजली नहीं मिली,कोई कारखाना भी नहीं बनाया गया।यहां सिंचाई के लिए पानी नहीं मिलता है।सपा की सरकार आने पर 300 यूनिट बिजली मुफ्त देंगे।
ब्योरो रिपोर्ट
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct