Farrukhabad news-निरीक्षण के दौरान डीएम ने मरीजों से मिलने वाली दवाइयां के बारे में बातचीत कर ,ली जानकारी
फर्रुखाबाद 06 फरवरी 2024
जिला मुख्यालय स्थित डॉ राम मनोहर लोहिया पुरुष तथा महिला चिकित्सालय का जिलाधिकारी डाo बीके सिंह ने औचक निरीक्षण किया।
अस्पताल में स्थित सभी वार्डों में पहुंच कर जिलाधिकारी द्वारा चिकित्सा संबंधी जानकारी प्राप्त की गई साथ ही उन्होंने मरीजों से बातचीत करते हुए उनसे पूछा कि तुम लोगों को सभी आवश्यक दवाइयां अस्पताल स्तर से उपलब्ध कराई जा रही हैं अथवा नहीं , मरीजों से पूछा गया कि कोई दवा बाहर से तो नहीं लानी पड़ रही है । इस पर मरीजों ने उन्हें बताया कि दवाइयां मिल रही है । कोई भी दवा बाहर से नहीं लानी पड़ रही है। जिलाधिकारी द्वारा आपात कक्ष में जाकर मॉनिटर से खुद का ऑक्सीजन लेवल चेक कराया । जांच में मॉनिटर का SPO2 सेंसर खराब पाया गया। जिस पर इंचार्ज फार्मासिस्ट सचेन्द्र द्विवेदी व ई0 एम0ओ0 आकाश वंसल को चेतावनी दी गई। जिलाधिकारी ने मरीजों से पूंछा की समय पर खाना व नाश्ता मिल रहा है कि नही कई मरीजों ने बताया कि कल शाम को भर्ती हुये थे ,अभी तक खाने व नाश्ते में कुछ नही मिला। इस पर जिलाधिकारी द्वारा नाराजगी जताई गई एवं खाने की व्यवस्था के इंचार्ज फार्मासिस्ट मुकेश दीक्षित को निलंबित करने व स्टाफ नर्स यज्ञेश कुमारी के खिलाफ विभागीय कार्यवाही के निर्देश दिए। जिलाधिकारी द्वारा समय पर खाना व नाश्ता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।अस्पताल में साफ सफाई की स्थिति खराब पाई गई ।पंखे गंदे पाये गये। जिलाधिकारी द्वारा सी0एम0एस को सभी व्यवस्थाएं सही करने के निर्देश दिए गए । जिलाधिकारी के द्वारा किए गए अस्पताल निरीक्षण के समय मुख्य विकास अधिकारी ,मुख्य चिकित्सा अधिकारी व संबंधित डॉक्टर उपस्थित रहे।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct