kaimganj news –अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक की मौत,दो गम्भीर

Picsart 24 02 04 07 04 40 749

Kaimganj news कायमगंज फर्रुखाबाद।
कायमगंज फर्रुखाबाद मार्ग स्थित बरझाला के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन घायल हो गए।एक को लोहिया अस्पताल में मृत घोषित कर दिया।
क्षेत्र के गांव ज्योनी निवासी रवि कश्यप नगर के रेलवे रोड स्थित एक बेकरी पर कार्य करता है। शनिवार को वह मुड़ौल निवासी अपने बहनोई नरेश की बाइक लेकर जनपद एटा के कोतवाली अलीगंज क्षेत्र के गांव बसोला निवासी साथी उपदेश व एक अन्य साथी के साथ जा रहा था। जब बाइक पर तीनो साथी कायमगंज फर्रुखाबाद मार्ग स्थित बरझाला के पास पहुंचे तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिसमें तीनो गंभीर घायल हो गए। आसपास के लोगो ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। जानकारी पर सीओ सतेंद्र सिंह इंस्पेक्टर रामअवतार, कस्बा चैकी प्रभारी विद्या सागर तिवारी, कुआखेड़ा चैकी प्रभारी विश्वनाथ आर्य, एसआई सुनील कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। जहां टैंपो से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी पर रवि के परिजन मौके पर पहुंचे। जहां प्राथमिक इलाज के बाद तीनों को लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। एक को डाक्टर ने लोहिया अस्पताल में रेफर कर दिया। रवि तथा एक अन्य युवक का उपचार जारी है।
इनसेट
तड़पते रहे घायल, एक घंटे बाद पहुंची एंबुलेंस
कायमगंज फर्रुखाबाद
बरझाला में अज्ञात वाहन की टक्कर में गंभीर घायल को डाक्टर ने उच्चचिकित्सा के लिए रेफर कर दिया। एंबुलेंस के लिए 108 पर काल की गई लेकिन एक घंटे के बाद एंबुलेंस आ सकी। एंबुलेंस न आने पर घायलतड़पते रहे । उसके बाद पुलिस ने तीनों घायलों को एंबुलेंस तक पहुंचाया। तब जाकर एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल भेजा जा सका।
इनसेट
मार्ग दुर्घटना मे तीन गंभीर घायल
कायमगंज फर्रुखाबाद
अलग अलग मार्ग दुर्घटना मे क्षेत्र के गांव अताईपुर जदीद निवासी रघुवीर सिंह, मेहदीवांग निवासी हरीशंकर न्यामतपुर ढिलावली निवासी मेघनाथ घायल हो गए। सभी घायलों को लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ प्राथमिक इलाज के बाद तीनों को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes