kaimganj news –विवाहिता ने पति पर दूसरी शादी करने तथा प्रताड़ित कर घर से निकलने का आरोप लगाते हुए सीडीओ से लगाई न्याय की गुहार

latest news, Kaimganj News, Farrukhabad News, TOP FARRUKHABAD NEWS,LATEST FARRUKHABAD NEWS,

Kaimganj news-पीड़ित महिला की पीड़ा सुन सीडीओ ने दिए जांच के निर्देश

कायमगंज / फर्रुखाबाद 3 जनवरी 2024
पुरुष प्रधान समाज में क्या आज भी वास्तविक हकीकत यही है की महिलाओं को वह सम्मान तथा अधिकार नहीं मिल रहा है जो नियमानुसार मिलना चाहिए। बदलाव हुआ है लेकिन फिर भी महिलाओं की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं । जिसका ताजा उदाहरण आज उस समय देखने को मिला। जब एक पीड़िता अपनी पीड़ा लेकर आयोजित तहसील समाधान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार मिश्रा के सामने पहुंची। महिला ने गुहार लगाते हुए ससुरालीनजों पर प्रताड़ित कर घर से निकालने का आरोप लगाया। महिला का कहना है पति ने दूसरी शादी कर ली है।
नगर के मोहल्ला मेंहदी बाग निवासी सृष्टि गंगवार ने सीडीओ से फरियाद कर कहा उसकी शादी 7 मई 2021 को क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से हुई थी। महिला का कहना है जब वह गर्भवती थी तो ससुरालीजनों ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। बेटी हुई तो ससुरालीजनों ने कहा कि अतिरिक्त दहेज और चाहिए। इसको पालने के लिए रुपए नहीं है। महिला का आरोप है ससुरालीजनों ने जान से मारने की नीयत से कीटनाशक पिला दिया। उस वक्त वह एक निजी हास्पिटल में चार दिन भर्ती रही। उसके बाद ससुरालीजनों ने घर से निकाल दिया। महिला का कहना है इसी बीच उसके पति ने दूसरी शादी कर ली। प्रमाण के लिए उसने ऑनलाइन उपलब्ध कराए गए कोर्ट मैरिज के कागजात होने की भी बात कही है । इस मामले में महिला की फरियाद सुनकर जांच के आदेश जारी कर दिए गए।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश

KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार

KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes