kaimganj news–कलयुगी बेटे से परेशान पिता पहुंचा पुलिस की चौखट पर

Picsart 24 02 03 16 00 36 195

Kaimganj news –कायमगंज / फर्रुखाबाद 3 फरवरी 2024
अपने कलयुगी बेटे से पीड़ित पिता की यह दास्तां कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव रुटौल की बताई जा रही है । यहां के निवासी रामप्रकाश आप बीती घटना से प्रताड़ित होकर पुलिस की शरण में पहुंचे। जहां उन्होंने अपनी पीड़ा लिखित तहरीर के माध्यम से उपलब्ध कराते हुए न्याय की गुहार लगाई । पीड़ित का कहना है कि वह बीती रात सोने के लिए अपने कमरे में लेटा था । अंधेरा हो चुका था । अचानक हाथों में डंडा लिए उसका बेटा सूरज तथा पुत्रवधू सिमपल उसके कमरे में आ धमके। बेटे तथा पुत्रवधू से परेशान वृद्ध का कहना है कि लड़के तथा पुत्रवधू ने उसे गाली गलौज करते हुए डंडों से जमकर मारा पीटा । मेरे शोर मचाने पर मुझे भविष्य में जान से मारने की धमकी देकर कमरे से बाहर निकल गए । यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई है । लोगों का कहना है कि जिस संतान को माता-पिता अपने कलेजे का टुकड़ा समझ कर तमाम परेशानियों का सामना करते हुए पाल-पोसकर बड़ा करते हैं । उसे उम्मीद होती है कि वह मां-बाप का बुढ़ापे में सहारा बनेगा । लेकिन क्या कहा जाए । यहां तो कलयुगी बेटा अपनी पत्नी के साथ पिता को ही दुश्मनों की तरह प्रताड़ित करने पर उतारू है । खैर जो भी हो , पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने कलयुगी बेटे तथा उसकी पत्नी के विरुद्ध आईपीसी की धारा 323 – 504 – 506 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर पीड़ित को आवश्यक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes