kaimganj news –विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय क्रांतिकारी थे नेताजी सुभाष चंद्र बोस

IMG 20240123 WA0077

Kaimganj news –कायमगंज / फर्रुखाबाद 23 जनवरी 2024
राष्ट्रीय प्रगतिशील फोरम द्वारा
भारत मां के अमर क्रांतिकारी सपूत नेताजी की जयंती कृष्णा प्रेस परिसर सधवाडा में मनाई गई । आयोजित संगोष्ठी में वक्ताओं ने उन्हें विश्व का सर्वाधिक लोकप्रिय क्रांतिकारी बताया ।

IMG 20240121 WA0106

IMG 20240121 WA0103

वरिष्ठ साहित्यकार प्रो० रामबाबू मिश्र (रत्नेश ) ने कहा कि नेताजी क्रांति के इतिहास में सबसे तेजस्वी योद्धा थे । उनकी आजाद हिंद फौज की हैरत अंगेज बहादुरी के चर्चे लोगों की जुबान पर हैं । लेकिन राज्य सत्ताओं ने उनकी उपेक्षा की और इतिहासकारों ने राष्ट्र घाती मौन साध ली। प्रधानाचार्य शिवकांत शुक्ला ने कहा कि नेता जी की संदिग्ध मृत्यु पर आज भी रहस्य का पर्दा पड़ा हुआ है।

IMG 20240121 WA0104

IMG 20240121 WA0107

यह हमारे लिए राष्ट्रीय शर्म का विषय है। पूर्व प्रधानाचार्य अहिवरन सिंह गौर ने कहा कि जय हिंद का अभिवादन नेताजी से ही जुड़ा है । तुम हमें खून दो हम तुम्हें आजादी देंगे का नारा बहुत कारगर सिद्ध हुआ।
ख्यातिलब्ध गीतकार पवन बाथम ने कहा …
*क्रांति समर के सिंह से वीर सुभाष महान।
उनकी इक हुंकार से जागा हिंदुस्तान।।*
युवा कवि अनुपम मिश्रा ने कहा…
देशभक्ति का दर्पण नेताजी का चित्र।
कहीं न ऐसा विश्व में चेहरा और चरित्र।।
प्रोफेसर कुलदीप आर्य ,डॉक्टर सुनीत सिद्धार्थ, मनीष गौड़ ने कहा कि भारतीय क्रांति के इतिहास को निरपेक्ष रूप से दोबारा लिखने की जरूरत है ताकि शहीदों का सही मूल्यांकन हो सके। जेपी दुबे ,वीएस तिवारी, शिवकुमार दुबे आदि ने कहा कि नेताजी के आदर्शों का भारत बने यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी । मंजू मिश्रा एवं निधि मिश्रा ने कहा कि आजाद हिंद फौज की महिला ब्रिगेड ने अपूर्व बलिदान दिए थे । जिनका अब जिक्र भी नहीं होता है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जूडो के दांव-पेच में बेटियों ने मारी बाजी, मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में कायमगंज की छात्राओं का चयन

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान कायमगंज में जनपदीय जूडो प्रतियोगिता का शानदार आयोजन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ट्रेन के पीछे दौड़ते-दौड़ते 73 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, पितौरा क्रॉसिंग के पास मिला शव

KAIMGANJ NEWS गोमती नगर एक्सप्रेस से परिजनों के साथ लखनऊ जा रहे थे रामदास गुप्ता,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS वृद्धाश्रम में गूंजी खुशियों की फुहार, बुजुर्गों के बीच मनाया नितिन अग्रवाल का 45वां जन्मदिन

KAIMGANJ NEWS व्यापार संगठन ने 71 बुजुर्ग पुरुषों को कुर्ता-पायजामा और 30 महिलाओं को साड़ियां[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS स्वच्छ भारत मिशन को लगा ‘ग्रहण’: अफसरों की मेहरबानी से मौज काट रहा सफाईकर्मी, नालियां बजबजाईं, सड़कों पर गंदा पानी

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। ​सरकार भले ही गांवों को चमकाने के लिए पानी की तरह[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news फतेहगढ़ में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, घर-दुकान से 9 घरेलू सिलेंडर और रिफलर बरामद

Farrukhabad news रात में हुई छापेमारी से मचा हड़कंप, अभिलेख नहीं दिखा सके आरोपी; आवश्यक[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS प्रधानमंत्री आवास योजना पर उठे सवाल! कच्चे टीनशेड में गुजर रही जिंदगी, कई बार गुहार के बाद भी नहीं मिला गरीबों को पक्का आशियाना

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का उद्देश्य हर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा की लहरों के बीच ‘राहत का स्टीमर’ लेकर पहुंचे एसडीएम, बाढ़ में घिरे गांवों का लिया जायजा; बोले— हर हाल में प्रशासन आपके साथ

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। गंगा का बढ़ता जलस्तर कटरी क्षेत्र के ग्रामीणों की मुश्किलें लगातार[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news बाढ़ राहत शिविर में ‘हेल्थ अलर्ट’! सीएमओ खुद पहुंचे, डॉक्टरों की टीम और एम्बुलेंस 24 घंटे तैनात

Farrukhabad news डीएम के निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य विभाग एक्शन मोड में, संक्रामक रोगों पर[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes