Kaimganj news –कायमगंज / फर्रूखाबाद
कायमगंज नगर के एक व्यापारी के साथ कानपुर की बाबा इंटरनेशनल फर्म के लोगों द्वारा9 लाख रुपए की ठगी करने का मामला चर्चा में आया । ठगी का शिकार हुए व्यापारी ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक फर्रुखाबाद से न्याय की गुहार लगाई । पुलिस अधीक्षक के आदेश पर कानपुर की फर्म से संबंधित तीन लोगों के विरुद्ध ठगी का मुकदमा कोतवाली कायमगंज पुलिस द्वारा दर्ज कर लिया गया। मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव चिलौली निवासी सुरेंद्र कुमार गुप्ता चीनी व किराने का व्यापार करते है। 1 मई 2023 को सुरेंद्र ने कानपुर के वैष्णव नगर की फर्म बाबा इंटरनेशनल के पार्टनर कामेंद्र सिंह, उसकी पत्नी कुमुद व हिमांशु त्रिपाठी के खाते में 9 लाख रुपए रिफाइंड व चीनी खरीद के लिए भेजे थे। आरोपियो ने दो तीन दिन में माल भेजने को कहा। जब माल नहीं पहुंचा तो सुरेंद्र व उसके दोस्त विमल गुप्ता ने उनसे से फोन पर बात की और कहा ट्रक उनके कारखाने के बाहर खड़ा है। लेकिन माल नहीं पहुंचा। 28 अगस्त 2023 को एक बिधिक नोटिस आरोपितों को भेजा गया। आरोेपितो के वकील ने 13 सितंबर 2023 को नोटिस का जवाब भेजा । जिसमें उसने स्वीकार किया कि चीनी व रिफांइड के लिए 9 लाख रुपए भेजे गए थे। मिल से सप्लाई न मिलने के कारण माल न भेजने की बात बताई गई थी और नोटिस के जवाब में 30 दिन में आपूर्ति भेजने की बात कही थी। सुरेंद्र का कहना है उसके बाद भी माल नहीं पहुंचा। उसके बाद सुरेंद्र ने वकील के माध्यम से 19 अक्टूबर 2023 को फिर सूचना भेजी। उसके बाद 31 अक्टूबर 2023 को उसके बाद आरोपित की तरफ से उनके वकील ने जवाब कि आर्थिक स्थिति खराब होने की बजह से 25-25 हजार प्रतिमाह देंगे और 36 चेक एडवांस में भेजने की बात कही। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ और आरोपितों ने सुरेंद्र का नंबर ब्लेक लिस्ट में डाल दिया। इस तरह ठगी का शिकार हुए कायमगंज के व्यापारी ने पुलिस अधीक्षक के सामने अपनी बात रखकर उनके आदेश पर आरोपियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में ठगी का मुकदमा दर्ज कर दिया।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान


FARRUKHABAD NEWS SHAMSHABAD NEWS
Farrukhabad news गंगा का रौद्र रूप! देखते ही देखते नदी में समा गए मकान, आधे कटे घरों पर मंडरा रहा तबाही का खतरा
Farrukhabad news शमशाबाद के समयचीपुर चितार में कटान से मची तबाही, चार झोपड़ियां और किसानों[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में आज छह घंटे बिजली संकट! सुबह 10 से शाम 4 बजे तक ठप रहेगी सप्लाई, आठ जर्जर पोल बदलने को सभी फीडरों पर शटडाउन
KAIMGANJ NEWS –उपभोक्ता पहले ही निपटा लें जरूरी काम, बिजली विभाग ने जारी की सूचना;[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास मिली दिल्ली के युवक की लाश, रातभर खुले आसमान के नीचे पड़ा रहा शव! ठंड बनी मौत की वजह या कुछ और?
KAIMGANJ NEWS –दीपावली की शाम घर से निकला था 37 वर्षीय जितेंद्र, कई दिनों से[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS यात्री प्रतीक्षालय पर मौत बनकर टूट पड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 40 से 50 यात्रियों की अटकी सांसें!
KAIMGANJ NEWS –ट्रैक्टर को बचाने के चक्कर में चालक ने खोया नियंत्रण, बस ने प्रतीक्षालय[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पति-पत्नी के विवाद के बीच महिला ने उठाया खौफनाक कदम! कमरे में फांसी लगाकर जान देने का प्रयास
KAIMGANJ NEWS -परिजनों में मची चीख-पुकार, गंभीर हालत में सीएचसी से लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर;[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दिवाली से पहले धधका नगर पालिका का कूड़ा घर! जहरीले धुएं ने घेरा पूरा इलाका, जिम्मेदारों की लापरवाही पर उठे सवाल
KAIMGANJ NEWS –टूटी बाउंड्रीवाल, खुले गेट और आग बुझाने के पुख्ता इंतजाम नदारद, प्लास्टिक-रबर के[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS इंस्टाग्राम पर धमकी और फोटो से छेड़छाड़ का आरोप, युवती को तेजाब डालने की धमकी से मचा हड़कंप!
KAIMGANJ NEWS –भाई की शादी को लेकर शुरू हुआ विवाद, युवती ने गौरव ठाकुर नाम[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ओवरटेक की जल्दबाजी बनी हादसे की वजह! टैक्सी से टकराकर कार में जा घुसी बाइक, दो किशोर गंभीर
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज-कंपिल मार्ग पर शराब ठेके के सामने हुआ भीषण हादसा, कार चालक ने[...]
Nov