Lucknow news–सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किया संघर्ष के पांच साल पत्रिका का विमोचन

Picsart 24 01 13 07 48 56 236

Lucknow news–लखनऊ / उत्तर प्रदेश ( द एण्ड टाइम्स न्यूज )
सपा पूर्व जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुकी के* संघर्ष के पांच साल पत्रिका* का विमोचन लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर एक कार्यक्रम के दौरान सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा किया गया। इस पत्रिका में नदीम अहमद फारूकी के जिलाध्यक्ष वाले कार्यकाल के दौरान जनपद में समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के संघर्ष को दर्शाया गया है। पत्रिका में जिलाध्यक्ष के रूप में उनका सबसे लंबा कार्यकाल रहा है। वह विपक्ष के रूप में जनपद में कार्य करते रहे। इस दौरान उन्होंने धरना प्रदर्शन, कई आंदोलन कर समस्याओ का समाधान कराया। विमोचन के दौरान प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, वरिष्ठ सपा नेता उदय प्रताप, वरिष्ठ सपा नेता राम गोविंद चौधरी, जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल यादव, फर्रुखाबाद लोकसभा क्षेत्र प्रभारी डा. नवल किशोर शाक्य, वरिष्ठ सपा नेता डा.जितेंद्र सिंह यादव, सर्वेश अंबेडकर,मनदीप यादव,विजय यादव,मनोज मिश्रा आदि मौजूद रहे। पत्रिका का संपादन सुरेंद्र सिंह गौड़ तथा सम्पादक मण्डल के अन्य सदस्यों के सहयोग से हुआ है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes