Kaimganj news-मोर्चरी पहुंचकर परिजनों ने की मृतक की शिनाख्त
-रेलवे पेट्रोल मेन की सूचना पर शव को कब्जे में ले पुलिस ने भेजा पोस्टमार्टम हाउस
कायमगंज /फर्रुखाबाद
थाना क्षेत्र कंपिल के गांव हथवाया मजरा पुरौरी के सामने कासगंज – कानपुर रेलवे ट्रैक पर कपिल रोड स्टेशन से लगभग 1 किलोमीटर पूरब की ओर एक शव पड़ा था। पेट्रोलिंग करते समय शव को रेलवे ट्रैक पर पड़ा हुआ पेट्रोल मेन ने देखा ।रेलवे कर्मी पेट्रोल मेन अवधेश कुमार ने इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी ।बताया कि कायमगंज – कंपिल रोड के बीच पोल नंबर 174/4-5 के पास रेलवे ट्रैक पर एक शब पड़ा हुआ है। स्टेशन मास्टर द्वारा दी गई जानकारी पर थाने के एसआई शिवबहादुर सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचें। शव मिलने की जानकारी पर जीआरपी के सहायक उप निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह भी मौके पर पहुंचे। ट्रैक से शव को हटा कर ,थाना पुलिस ने शव की तलाशी ली। उसके पास कोई ऐसी वस्तु नहीं मिली जिससे उसकी पहचान हो सके और न ही कोई यात्रा से संबंधित टिकट मिला। उसकी उम्र करीब 65 वर्ष के आसपास आंकी गई। थाना पुलिस ने शव का पंचनामा भर मोर्चरी के लिए भेज दिया। शुक्रवार की सुबह कंपिल थाना क्षेत्र के गांव हकीकतपुर के कुछ लोगो को पता चला कि गांव हथवाया के सामने रेलवे ट्रैक पर शव पड़ा मिला। इस पर परिजन थाने पहुंचे। जहां पुलिस से पता चला कि शव मोर्चरी में रखा है। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे। जहां परिजनो ने मृतक की शिनाख्त रमेश यादव (65)पुत्र सियाराम निवासी हकीकतपुर के रूप में की। परिजनों का कहना है कि रमेश की शादी नहीं हुई थी। वह बकरी पालता था और मानसिक रूप से बिक्षिप्त था। परिजनों के मुताबिक रमेश गुरुवार शाम खेतों की तरफ शौच क्रिया के लिए गया था। देर रात तक वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन की। बताया जा रहा है कि रमेश फर्रुखाबाद – कासगंज जाने वाली एक्सप्रेस ट्रैन से कटा होगा ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश
KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार
KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत
KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मेहराब शाह वलीह के उर्स में गूंजीं सूफियाना सदाएं, कव्वाली के जवाबी मुकाबले ने बांधा समां; सपा नेता अन्ने खान को पगड़ी बांधकर किया सम्मानित
KAIMGANJ NEWS –रायपुर खास में दो दिवसीय उर्स मुबारक अकीदत के साथ सम्पन्न, अमन-चैन और[...]
Jun