कायमगंज /फर्रुखाबाद 6 फरवरी
दहेज के लालच में आए दिन कहीं न कहीं कोई न कोई बेटी दरिंदों के हाथों मौत के आगोश में पहुंच रही है। ऐसे प्रकरण भी कानून व्यवस्था के लिए साथ ही समाज की घिनौनी प्रवृत्ति को साफ तौर पर दर्शाते नजर आते हैं । जिसके कारण बहुत सी महिलाएं अपना सुखद संसार बसाने का सपना पूरा करने से पहले ही दरिंदगी का शिकार होकर मौत के आगोश में समा जाती हैं। इसी प्रकार की दुखद घटना एक बार फिर सामने आई। जिसके अनुसार कायमगंज- कंपिल मार्ग पर स्थित गांव रायपुर के पास बसे ग्राम लखनपुर की बेटी को उसके ससुराली जनों ने हमेशा के लिए मौत देकर दरिंदगी के साथ दहेज के भयानक रूप का नमूना पेश करते हुए अपनी मानसिकता का खुला परिचय दिया है । लखनपुर की निवासी मालती पत्नी राजाराम ने शमशाबाद थाना पुलिस को तहरीर देते हुए कहा है कि उसने अपनी 24 वर्षीय अपनी बेटी दीक्षा की शादी इसी थाना क्षेत्र के गांव किसरोली निवासी पंकज पुत्र विश्वनाथ के साथ अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान दहेज देकर हिंदू रीति रिवाज के अनुसार की थी । आरोप है कि दिए गए दहेज से ससुराली जन संतुष्ट नहीं थे। बिलखती हुई मां ने बताया कि ससुराली जन उसकी बेटी को प्रताड़ित कर अतिरिक्त दहेज के रूप में एक मोटरसाइकिल मायके से लाने का दबाव बनाते थे। किंतु गरीबी के कारण मोटरसाइकिल देना उसके वस की बात नहीं थी । मालती कह रही थी कि उसे 4 फरवरी को पता चला। वह जब बेटी की ससुराल आई, तो उसे उसकी बेटी मृत अवस्था में मिली। मृतक की मां ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए मृतका के पति पंकज, सास राजकुमारी तथा देवर राहुल के विरुद्ध मुकदमा लिखवा कर कहा कि इन्हीं लोगों ने उसकी बेटी की गला दबाकर निर्मम हत्या कर दी है।
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में GST की ताबड़तोड़ छापेमारी: तंबाकू के दो गोदामों से 25 हजार किलो माल ‘गायब’, कारोबारियों में मचा हड़कंप!
KAIMGANJ NEWS –अताईपुर में तीन गाड़ियों से पहुंची SIB इटावा की टीम; कागजों में दर्ज[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मिशन-2027: फर्रुखाबाद की सियासी जमीन से गरजे श्यामलाल पाल, बोले— ‘बूथ पर करो वार, उखाड़ फेंको अहंकारी सरकार’
KAIMGANJ NEWS बाईपास गेस्ट हाउस में ‘पीडीए जन पंचायत’ से पहले सपा प्रदेश अध्यक्ष का[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नहर पट्टी पर बेखौफ बाइक सवारों का आतंक! दौड़ लगा रहे छात्र का 16 हजार का मोबाइल झपटकर फरार
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में मोबाइल छिनैती की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत, पहले भी दो[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS एमएलसी रण: औचक निरीक्षण पर निकले एसडीएम का पारा सातवें आसमान पर, ‘अंधे’ मिले कैमरे तो अफसरों की उड़ गई हवाइयां!
KAIMGANJ NEWS–लापरवाही पर लाल हुए हाकिम: बंद तीसरी आंख देख जमकर लगाई लताड़, अल्टीमेटम देकर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता
KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’
KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हवस और बेवफाई का खूनी खेल: रिश्ते के ‘देवर’ संग मिलकर पत्नी ने उजाड़ा अपना ही सुहाग, दिल्ली का झांसा देकर राजस्थान में सिर कुचला
KAIMGANJ NEWS–शॉल पर लिटाई पति की लाश, दो मासूमों को बिलखता छोड़ प्रेमी संग फरार[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!
KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]
Oct