लापता हुए छात्र का शव बोरे में बंद खेत में पड़ा मिला, हत्या की आशंका

1644139815372

फर्रुखाबाद 6 फरवरी
कस्बा ब थाना नवाबगंज के मोहल्ला चिकन वाली गली निवासी राजवीर जाटव का 13 वर्षीय पुत्र राजू बीती शाम अचानक घर से लापता हो गया था। जिसकी तलाश हर संभावित जगह की गई। किंतु उसका कोई पता नहीं चला। आज सवेरे इसके घर से लगभग200 मीटर की दूरी पर स्थित वेदराम जाटव के खेत में किसी ने बोरा पड़ा देखा । मौके पर पहुंचे लोगों ने बोरा खोलकर देखा तो उसके अंदर बंद शव की शिनाख्त राजवीर जाटव के बेटे राजू के रूप में की गई। बताया गया कि राजू कल शाम को ही अपने पिता को दुकान पर चाय देने गया था। इसके बाद वह अपने घर के पड़ोस में ही अपने साथी बच्चों के साथ खेलने लगा। और यहीं से लापता हो गया। बोरे में बंद शव देखने से आभास हो रहा था कि उसके शरीर पर भी कई गंभीर चोटों के निशान जैसे बने हुए हैं। जिससे आशंका व्यक्त की जा रही है कि किसी दरिंदे ने इस छात्र की हत्या करके शब यहां बोरे में बंद करके फेक दिया होगा। मृतक छात्र शकुंतला देवी इंटर कॉलेज में पढ़ता था । उसकी हत्या के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वही क्षेत्र में सनसनी युक्त भय का वातावरण व्याप्त हो गया है । इस दुखद घटना की सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर बताया कि इस कांड का पर्दाफाश करने के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई है। वहीं उन्होंने थाना पुलिस को अपराधियों का पता लगा कर उन्हें कानून की गिरफ्त में लाने का निर्देश दिया है। घटनास्थल पर पहुंची डाग स्क्वायड टीम का कुत्ता पड़ोस में स्थित टावर तक जाने के बाद वापस लौट आया। कोई खास सुराग नहीं मिल सका। वही फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से कुछ नमूने जुटाकर साक्ष्य एकत्र किए। जिसके आधार पर असली कातिलों तक पहुंचने में संभवत मदद मिल सकती है।

 

ब्योरो रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरकार की आमद मरहबा’ से गूंजी कायमगंज की गलियां: ईद मिलादुन्नबी पर निकला ऐतिहासिक जुलूस, फूलों की बारिश से महका शहर

KAIMGANJ NEWS –आकर्षक रोशनी से नहाया नगर, घोड़ों और बाइकों के काफिले के साथ उमड़ा[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes