kaimganj news -अचानक हुई गर्भवती महिला की मौत पर परिजन दुखी

Picsart 23 09 04 09 31 37 888

Kaimganj news- मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

कायमगंज / फर्रुखाबाद
गर्भवती महिला की अचानक हुई मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है। मौत की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची ।जहां उसने पंचनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के कुआखेड़ा चौकी क्षेत्र में गांव हरियलपुर निवासी कृपांती पत्नी कमल किशोर उर्फ पिंटू को गंभीर हालत में ससुराल वाले फर्रुखाबाद निजी नर्सिग होम ले गए। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन शव घर ले आए। मौत की जानकारी पर शाहजहांपुर जनपद के थाना कलान के गांव रुकबंतपुर निवासी उसका भाई पन्नालाल मौके पर पहुंचा। बहन का शव देख बिलख पड़ा। मायके पक्ष में कोहराम मच गया। सभी का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना की जानकारी पर कुआखेड़ा चौकी प्रभारी विश्वनाथ आर्य फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों से शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के लिए कहा। परिजनों ने मना कर दिया। पुलिस के समझाने पर परिजन माने। उसके बाद शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। चौकी प्रभारी ने बताया कि परिजनों का कहना कि महिला गर्भवती थी। हालत बिगड़ने पर उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया था । जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes