Kaimganj news- न पा अधिकारी इस अव्यवस्था पर नहीं दे रहे ध्यान, कर्मचारी कर रहे अपनी मनमानी
कायमगंज / फर्रूखाबाद 2जनवरी 2023
लगातार गिरते जा रहे पारे से आम जनमानस ही नहीं, पशु-पक्षी भी सर्दी बेहाल हैं। वहीं लोगों को ठंड से राहत दिलाने के नाम पर कुछ समाजसेवियों को छोड़ दें तो प्रशासनिक मशीनरी भी पूरी तरह नाकाम दिखाई दे रही है । शहर के विभिन्न स्थानों पर नगर पालिका परिषद द्वारा जलवाए जा रहे अलावों की हालत यह है कि गरीबों व राहगीरों के लिए जलने वाले अलाव में आग तो दूर धुंआ तक नहीं उठ रहा है। गीली लकड़ी की आपूर्ति कर नपा कर्मी ही अपना हाथ सेंकने में जुटे हैं, जबकि नपा अधिकारी इससे अंजान बने बैठे हैं।
बता दें कि जनवरी माह के आरम्भ से ठंड ने कहर बरपाना शुरू कर दिया। कई दिन तक सूर्य देवता के दर्शन नहीं हुए, नपा अधिकारियों को अलाव की याद आई। प्यास लगने पर कुंआ खोदने वाली कहावत चरितार्थ करते हुए कड़ाके की ठंड में लकड़ी की तलाश शुरू हो गई। कई दिन गुजर जाने के बाद नगर पालिका ने शहर के कुछ चिन्हित स्थानों पर अलाव जलाने के गीली लकड़ी डाल दी।लेकिन हकीकत यह रही कि लोग कागज, टायर व कूड़े के ढेर में आग लगाकर ठंड से राहत पाने का प्रयास करते हुए नजर आए। मंगलवार की सुबह सूर्य देवता के दर्शन तक नहीं हुए।एक बार फिर मौसम ने करवट ली और ठंड के साथ गलन भी बढ़ गई लोगों को अलाव की आवश्कता महसूस होने लगी, तब नगर पालिका द्वारा जलवाए जा रहे अलावों की पोल खुली। नपा द्वारा अस्पताल की इमरजेंसी पर कर्मचारियों ने वहां लकड़ी का एक गीला गट्टा गिरा दिया और चलते बने। ठंड से परेशान थाना मेरापुर के गांव प्रहलादपुर निवासी श्याम बाबू अमित कुमार ग्राम त्योर खास निवासी अंकित ग्राम सुल्तानपुर निवासी श्रीपाल सिंह ग्राम लुधैया निवासी पवन कुमार आदि लोगों ने अलाव की लकड़ी जलाने के काफी प्रयास किए, लेकिन सारी कोशिशें बेकार रहीं। कारण कि लकड़ी गीली थी। उसे देखने से लग रहा था कि तत्काल पेड़ काटा गया है। जब शहर के बस अड्डा, पुलिया ,चौराहा, अस्पताल ,रेलवे स्टेशन रोड पर जलने वाले अलावों का जायजा लिया। सभी स्थानों पर नपा द्वारा डाली गई लकड़ियां गीली ही दिखाई दे रही थी। कुछ स्थानों पर लोगों ने सूखी लकड़ी खरीद कर अलाव जला रखा था। नपा के अधिशासी अधिकारी त्रिवेंद्र कुमार से अलाव में गीली लकड़ी का प्रयोग किए जाने के संबंध में पूछने के लिए उनके मोबाइल पर कॉल की तो रिंग जाने के बाद उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की । जन सामान्य का कहना है कि नगर पालिका परिषद कायमगंज केवल खाना पूरी कर रही है अलाव जलाना ही नहीं चाह रही है।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश
KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार
KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत
KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मेहराब शाह वलीह के उर्स में गूंजीं सूफियाना सदाएं, कव्वाली के जवाबी मुकाबले ने बांधा समां; सपा नेता अन्ने खान को पगड़ी बांधकर किया सम्मानित
KAIMGANJ NEWS –रायपुर खास में दो दिवसीय उर्स मुबारक अकीदत के साथ सम्पन्न, अमन-चैन और[...]
Jun