kaimganj news -निर्माणाधीन दो मंजिला दुकान की पाड टूटने से गिरकर हुए आधा दर्जन राजमिस्त्री तथा मजदूर गंभीर रूप से घायल

Picsart 23 12 31 16 01 54 097

Kaimganj news -कायमगंज / फर्रुखाबाद 31 दिसंबर 2023
घटना कायमगंज नगर के मोहल्ला जटवारा स्थित निर्माणाधीन दो मंजिला मेडिकल स्टोर शॉप की बताई जा रही है । बताया गया कि यहां एक दुकान का निर्माण कार्य चल रहा था । लगभग दुकान दो मंजिल तक बन चुकी थी । काम करने के लिए दुकान पर पाड बनाई गई थी । पाड़ बनाने का काम सही न होने के कारण काम करते समय ही पाड़ चरमराकर धराशाई हो गई । बताया गया कि जिस समय यह घटना घटित हुई । उस समय वहां लगभग 15 – 20 श्रमिक तथा राजमिस्त्री मजदूरी पर कार्य कर रहे थे । इनमें से 6 की हालत गंभीर बनी हुई है । मिली जानकारी के अनुसार नगर के मोहल्ला जटवारा में थोक एवं फुटकर अंग्रेजी तथा आयुर्वेदिक दवाइयां के विक्रेता एनसी मेडिकल वालों की दो मंजिला दुकान निर्माण का कार्य चल रहा था । लगभग अन्य कार्य पूरा हो चुका था । इस समय प्लास्टर का काम चल रहा था। इसी के लिए बनाई गई पाड की बल्लियां टूट गई । ऊंचाई लगभग 16 से 20 फीट की होने का अनुमान लगाया जा रहा है । इतनी ऊंचाई से काम कर रहे लोग नीचे आ गिरे । जिन्हें तत्काल नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। राजकुमार (40)पुत्र बृजलाल कोरी निवासी प्रेम नगर साकिब (40) पुत्र मुन्ना मिस्त्री, जितेंद्र (40)पुत्र कामता प्रसाद , प्यारेलाल (35)पुत्र बाबूराम , राजीव (40)पुत्र हरिश्चंद्र , शाकिर (30) पुत्र जितेंद्र निवासीगण मोहल्ला चिलौली पठान मजदूर तथा राजमिस्त्री गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से प्यारेलाल व साकिर की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उन्हें लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद के लिए रेफर कर दिया। हादसे में अपनों के घायल होने की सूचना पर उनके परिजन रोते बिलखतेअस्पताल पहुंचे । लेकिन सूचना के बाद समाचार लिखे जाने तक घटनास्थल पर या फिर अस्पताल में कोई भी सक्षम प्रशासनिक अधिकारी या स्थानीय पुलिस का अधिकारी अथवा कर्मचारी नहीं पहुंचा था।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes